संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से महिला की मौत, पति सहित चार पर मामला दर्ज

बाढड़ा उपमंडल के गांव हंसावास कलां निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:46 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से महिला की मौत, पति सहित चार पर मामला दर्ज
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से महिला की मौत, पति सहित चार पर मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : बाढड़ा उपमंडल के गांव हंसावास कलां निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना व जबरदस्ती जहर खिलाने के आरोप लगाए है। पुलिस ने महिला के पति सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सरकारी अस्पताल में करवाया गया।

भिवानी जिले के दिनोद निवासी दीवान सिंह ने बयान में बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब छह वर्ष पहले गांव हंसावास कलां निवासी नवीन नामक युवक के साथ की थी। उन्होंने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान कई बार दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जिस पर वे तुरंत अस्पताल में पहुंचे। लेकिन तब तक उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी।

मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा साजिशन उसकी बेटी को जहर खिलाया गया है। घटना की जानकारी पाकर बाढड़ा थाना पुलिस भी दादरी के सरकारी अस्पताल में पहुंची तथा जांच शुरू की। बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम दादरी के सरकारी अस्पताल में करवाया गया। चार लोगों पर मामला दर्ज : राजकुमार

बाढड़ा थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मृतका के पिता के बयान के आधार पर महिला के पति, ससुर, जेठ व मामा ससुर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 304बी, 120बी, 498ए, 328 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी