पहिये की रफ्तार हुई तेज, भिवानी डिपो प्रदेश में टाप टेन में शामिल

महामारी का दौर अब खत्म हो रहा है। इसका असर अब रोडवेज पर भी दिख

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 08:07 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 08:07 AM (IST)
पहिये की रफ्तार हुई तेज, भिवानी डिपो प्रदेश में टाप टेन में शामिल
पहिये की रफ्तार हुई तेज, भिवानी डिपो प्रदेश में टाप टेन में शामिल

सुरेश मेहरा, भिवानी : महामारी का दौर अब खत्म हो रहा है। इसका असर अब रोडवेज पर भी दिखने लगा है। लाकडाउन के दौरान जहां पहिया थम गया था वहीं अब धीरे-धीरे भिवानी डिपो के पहिये ने रफ्तार पकड़ ली है। यात्री पहले से अधिक मिलने लगे हैं। प्रदेश में पहले नंबर पर चलने वाला भिवानी डिपो पिछले दिनों 17वें पायदान पर पहुंच गया था। जैसे ही यात्रियों की संख्या बढ़ी है भिवानी डिपो प्रदेश में टाप टेन में शामिल हो गया है। एक बार फिर से भिवानी डिपो प्रदेश में पहले स्थान पर आने के लिए प्रयासरत है। प्रतिदिन डिपो की होने वाली आमदनी और बसों द्वारा निकाले जा रहे किलोमीटर पर गौर करें तो अब सात से आठ लाख रुपये आमदनी शुरू हो गई है। किलोमीटर की बात करें तो भिवानी डिपो की बसें सात से आठ हजार से बढ़ कर अब 23 हजार से अधिक किलोमीटर प्रतिदिन निकाल रही हैं। डिपो में हैं 172 बसें, 20 बसें किलोमीटर स्कीम आधारित :

भिवानी डिपो में 172 बसें हैं। 20 किलोमीटर स्कीम आधारित बसें हैं। इन बसों का पहिया अब तेजी से दौड़ने लगा है। इससे पहले डिपो में किलोमीटर आधारित 25 बसें थी। इनमें से पांच बसें सिरसा डिपो में संबंधित द्वारा ले जाई गई। देहरादून वाली बस के चलने का यात्रियों को इंतजार

भिवानी से देहरादून चलने वाली बस का अभी भी यात्रियों को चलने का इंतजार है। यह बस तीन मई को बंद हुई थी। उसके बाद बीच में एकबार चलाने का प्रयास किया लेकिन उतराखंड सरकार की तरफ से अनुमति नहीं मिलने के चलते अभी तक चल नहीं पाई है। जैसे ही अनुमति मिलती है इसे चलाया जाएगा। प्रदेश में टाप टेन में शामिल डिपो :

1. चंडीगढ़

2. पानीपत

3. अंबाला

4. दिल्ली

5. कैथल

6. चरखी दादरी

7. यमुनानगर

8. हिसार

9. रोहतक

10. भिवानी

बाक्स :

भिवानी डिपो को अभी भी जरूरत अनुसार सवारी नहीं मिल रही है। हालांकि डिपो की आमदनी में सुधार हो रहा है और यात्री भी मिलने लगे हैं। टाप 10 से बढ़ कर हमारा लक्ष्य पहले नंबर पर आने का है। ऐसे ही सुधार जारी रहा तो हमारा डिपो एकबार फिर से प्रदेश में पहले पायदान पर होगा। - गुलाब सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो।

chat bot
आपका साथी