मांगों के लिए लामबंद हो रिटायर्ड कर्मी

संवाद सूत्र, झोझू कलां : झोझू कलां के राजीव गांधी खेल परिसर में शानिवार को आल हरियाण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 12:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 12:00 AM (IST)
मांगों के लिए लामबंद हो रिटायर्ड कर्मी
मांगों के लिए लामबंद हो रिटायर्ड कर्मी

संवाद सूत्र, झोझू कलां : झोझू कलां के राजीव गांधी खेल परिसर में शानिवार को आल हरियाणा रिटायर्ड कर्मचारी संगठन झोझू कलां इकाई की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अजीत ¨सह प्रधान व जिला महासचिव ओमप्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान 18 जून को दादरी में सुबह 9 बजे रोज गार्डन में एकत्रित होने का फैसला लिया गया। अजीत ¨सह ने बताया कि अपनी मांगों के लिए रिटायर्ड कर्मचारी लामबंद हो और ज्यादा से ज्यादा संख्या में दादरी पहुंचें। उन्होंने बताया कि 18 तारीख को 10 बजे दादरी के उपायुक्त को अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए संगठन ज्ञापन सौंपेगा। उपायुक्त कार्यालय तक संगठन के सदस्य जुलूस के रूप में जाएंगे। इस अवसर पर संगठन जिला महिला ¨वग अध्यक्ष संतरा देवी, छतरपाल ¨सह प्रेस प्रवक्ता, उमेश एटीओ, ब्लॉक प्रधान अजीत ¨सह, पृथ्वी ¨सह लाम्बा, धर्मपाल बादल, हवा¨सह दगड़ौली, धर्मपाल कादमा, होशियार आदमपुर, महावीर ¨सह गोकल, सत्यवीर ¨सह बेरला, धर्मबीर ¨सह व रणपाल सहित झोझूकलां ब्लाक के कई रिटायर्ड कर्मचारियों ने बैठक में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी