गवर्नमेंट कॉलेज में दो पक्षों के बीच चले चाकू, दो घायल

जागरण संवाददाता,भिवानी : राजकीय महाविद्यालय भिवानी में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर चाकू

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 12:10 AM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 12:10 AM (IST)
गवर्नमेंट कॉलेज में दो पक्षों के बीच चले चाकू, दो घायल
गवर्नमेंट कॉलेज में दो पक्षों के बीच चले चाकू, दो घायल

जागरण संवाददाता,भिवानी : राजकीय महाविद्यालय भिवानी में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर चाकू चले। इस झगड़े में दोनों पक्षों के एक-एक युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने घायलों का उपचार आरंभ करके इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने भी सूचना मिलते ही मामले की जांच आरंभ कर दी है।

गांव तालु निवासी 22 वर्षीय सतेंद्र ने बताया कि वह गवर्नमेंट कॉलेज में बीए फाइनल में पढ़ता है। वह शनिवार को कॉलेज में आया हुआ था। उसने आरोप लगाया कि इसी दौरान नशे में धुत तीन युवक कॉलेज में चाकू लेकर आए। उक्त युवकों ने उसके साथ झगड़ा आरंभ कर दिया। देखते ही देखते उस पर चाकू से भी हमला कर दिया। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। इससे पूर्व उसने आरोप लगाया कि उक्त युवकों में से एक मुख्य आरोपित कॉलेज में पढ़ता नहीं है। सतेंद्र ने आरोप लगाया कि उक्त युवक पहले भी उनके साथ झगड़ा कर चुका है। इसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है। इसी के चलते उक्त युवक ने शनिवार को उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में घायल सतेंद्र को उपचार के लिए चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार आरंभ कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

वहीं दूसरे पक्ष का चाकू लगने के कारण घायल बामला निवासी 23 वर्षीय संदीप भी चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती हुआ है। उसने कहा कि उक्त हमलावरों ने उस पर हमला किया हैं। हालांकि इस घटना के बारे में अधिक बताने से मना कर दिया। पुलिस भी इस मामले की सूचना मिलते ही जांच में जुट गई है।

आपातकालीन विभाग के चिकित्सक डा. आत्मप्रकाश ने बताया कि अस्पताल में संदीप व सतेंद्र नामक दो युवक तेजधार हथियार की चोट लगने के कारण घायल भर्ती हुए हैं। दोनों का उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी