भिवानी से हिसार और दिल्ली के लिए दो नई बसें आज से चलेंगी

जागरण संवाददाता भिवानी भिवानी से हिसार और दिल्ली के लिए दो नई बसें 19 जनवरी को भिवानी ब

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:27 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 09:27 PM (IST)
भिवानी से हिसार और दिल्ली के लिए दो नई बसें आज से चलेंगी
भिवानी से हिसार और दिल्ली के लिए दो नई बसें आज से चलेंगी

जागरण संवाददाता, भिवानी :

भिवानी से हिसार और दिल्ली के लिए दो नई बसें 19 जनवरी को भिवानी बस अड्डा से रवाना होंगी। कृषि मंत्री जेपी दलाल सुबह 9 बजे इन बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। दो नई बसें चलने से यात्रियां को फायदा होगा। फिलहाल भिवानी डिपो में 165 बसें हैं। दो नई बसें मिलने से अब डिपो में 167 बसें हो गई हैं। बस पास की सुविधा भी इन बसों में मिलेगी भिवानी डिपो में किलोमीटर स्कीम के तहत आई दो नई बसों में बस पास की सुविधा भी विद्यार्थियों व दूसरी कटेगरी के पात्र लोगों को मिलेगी। यात्रियों के लिए ये दो नई बसें फिलहाल भिवानी से हिसार और भिवापनी से दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी। कृषि मंत्री सुबह 9 बजे दिखाएंगे हरी झंडी भिवानी डिपो में दो नई बसें आ रही हैं। 19 जनवरी को सुबह नौ बजे कृषि मंत्री जेपी दलाल इन बसों को निर्धारित रूटों पर चलने के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

गुलाब सिंह, महाप्रबंधक

भिवानी डिपो।

chat bot
आपका साथी