ओलिपिक खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई के लिए शहरवासी हस्ताक्षर करने उमड़े

देश को जिताएगा हरियाणा कार्यक्रम के तहत ओलिपिक खिलाड़ियों की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:31 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:31 AM (IST)
ओलिपिक खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई के लिए शहरवासी हस्ताक्षर करने उमड़े
ओलिपिक खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई के लिए शहरवासी हस्ताक्षर करने उमड़े

जागरण संवाददाता, भिवानी : देश को जिताएगा हरियाणा कार्यक्रम के तहत ओलिपिक खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए दैनिक जागरण के हस्ताक्षर अभियान से शहर और आस पास के नागरिक बड़ी संख्या में जुड़े। इस अभियान को लेकर युवाओं में सबसे ज्यादा उत्साह नजर आया। शहर के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि भी हस्ताक्षर कार्यक्रम में पहुंचे। पुलिस अधीक्षक का यहां पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। यह आयोजन नेहरू पार्क के सामने किया गया। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और अपने हस्ताक्षर कर ओलिपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण की यह बहुत ही अच्छी पहल है। टोक्यो ओलिपिक में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगे। दैनिक जागरण समय-समय पर इस तरह के आयोजन करता रहता है यह बहुत ही अच्छा कदम है। इस तरह के आयोजन नई ऊर्जा का संचार करते हैं और समाज में जागरूकता लाते हैं। युवाओं में दिखा उत्साह

हस्ताक्षर अभियान में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हस्ताक्षर करने पहुंचे युवा सुशील, अमित, अक्षय, विशाल, रिकू, मोहित, आशीष, प्रकाश, रवि, समीर, विजय, जितेंद्र, राकेश, मनोज, अनूप, ललित, अनिल आदि ने बताया कि टोक्यो ओलिपिक में हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। युवाओं के लिए ये खिलाड़ी प्रेरणा हैं। उनकी सीख युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की भी अच्छी खासी भागीदारी रही। जागरण ने खिलाड़ियों में किया है नई ऊर्जा का संचार

दैनिक जागरण समाचारों के अलावा सामाजिक गतिविधियों, संस्कारों आदि हर क्षेत्र में लगातार काम करता रहता है। यह बहुत ही काबिले तारीफ है। ओलिपिक खिलाड़ियों के लिए तिरंगा यात्रा, हस्ताक्षर अभियान, रोहतक में ओलिपियन खिलाड़ियों के परिजनों का सम्मान आदि अनेक कार्यक्रम किए गए हैं। इससे पहले भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। दैनिक जागरण हमेशा जनता के बीच रहता है इसलिए यह जनप्रिय भी है। यह हस्ताक्षर अभियान भी खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

- भानुप्रकाश, प्रधान, नगर व्यापार मंडल। हौसला अफजाई के लिए दैनिक जागरण को सैल्यूट

दैनिक जागरण टोक्यो ओलिपिक खिलाड़ियों की लगातार हौसला अफजाई कर रहा है। इतना ही नहीं लगातार सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच रहना बहुत ही सराहनीय है। हम दैनिक जागरण को सैल्यूट करते हैं। समाचारों के अलावा लगातार लोगों के बीच रहने और इस तरह के आयोजन करने से इस समाचार पत्र की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।

- प्रीतम अग्रवाल, सदस्य, जोनल रेलवे कंसलटेटिव कमेटी। टोक्यो ओलिपिक खिलाड़ियों के लिए लगातार हौसला अफजाई कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय हैं। दैनिक जागरण इस तरह के आयोजन कर और बेहतरीन समाचार देकर लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहा है। हम दैनिक जागरण की समाचारों के अलावा इस तरह की सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से प्रभावित हैं।

- देवराज मेहता, प्रधान, मेडिकल एसोसिएशन। दैनिक जागरण का टोक्यो ओलिपिक खिलाड़ियों के लिए हस्ताक्षर अभियान बहुत ही सराहनीय है। खिलाड़ियों, युवाओं के लिए ही नहीं हर वर्ग के लिए समय-समय पर इस समाचारपत्र के आयोजन नई ऊर्जा का काम करते हैं। समाज में आपसी सौहार्द का काम करते हैं। हमारे खिलाड़ी टोक्यो ओलिपिक में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खेलों में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है। दैनिक जागरण युवाओं को इसके लिए लगातार प्रोत्साहन दे रहा है।

- अजीत सिंह, शेखावत, पुलिस अधीक्षक भिवानी।

chat bot
आपका साथी