बाजार में खरीददारी करने आई दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल का नकदी से भरा पर्स उड़ा ले गई जालसाज महिला

-- पर्स चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपित महिला जागरण संवाददाता, भिवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Feb 2019 11:03 PM (IST) Updated:Thu, 14 Feb 2019 11:03 PM (IST)
बाजार में खरीददारी करने आई दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल का नकदी से भरा पर्स उड़ा ले गई जालसाज महिला
बाजार में खरीददारी करने आई दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल का नकदी से भरा पर्स उड़ा ले गई जालसाज महिला

-- पर्स चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आरोपित महिला

जागरण संवाददाता, भिवानी : सराय चौपटा आदर्श धर्मशाला के समीप एक दुकान पर सामान खरीदने अपनी मां के साथ आई दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल का जालसाज महिला ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स के अंदर चार हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। चोरी कर रही महिला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की शिकायत शहर थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपित महिला को तलाश किया जा रहा है।

भारत नगर राधा स्वामी गली निवासी ¨पकी ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में महिला कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि बुधवार दोपहर को वह अपनी मम्मी कविता के साथ बिचला बाजार में खरीददारी करने के लिए आई हुई थी। उसने बताया कि बिचला बाजार से सामान खरीद कर सराया चौपटा विनोद जनरल स्टोर पर पहुंची। वहां पर कुछ सामान लिया। इसी दौरान एक महिला ने चालाकी से प्लास्टिक की थैली को काटकर उसके अंदर से पर्स चोरी कर लिया। पर्स के अंदर चार हजार रुपये की नकदी, बैंक का एटीएम कार्ड, दिल्ली पुलिस का पहचान पत्र व सामान था। महिला कांस्टेबल ¨पकी ने बताया कि वह खरीदे गए सामान के रुपये देने के लिए पर्स निकालने लगी तो पर्स गायब था। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तुरंत चेक किया तो एक महिला पर्स चोरी करते हुए साफ नजर आ रही थी। उसने घटना की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित महिला की खोजबीन तेज कर दी है। हालांकि अभी तक आरोपित महिला का कोई सुराग नही लगा है।

------ दिल्ली पुलिस कर्मचारी की पार्किंग से बाइक हुई चोरी

भिवानी : नया बस स्टैंड की पार्किंग से बुधवार को वाहन चोर गिरोह के सदस्य दिल्ली पुलिस के एक कर्मचारी की बाइक चोरी कर ले गए। ड्यूटी देकर वह वापस आया तो पार्किंग से उसकी बाइक गायब मिली। उसने घटना की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।

गांव कितलाना निवासी अकरम ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। उसने बताया कि वह अपनी बाइक को बुधवार को नया बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी कर ड्यूटी देने के लिए दिल्ली गया हुआ था। ड्यूटी देने के बाद रात को वापस आया तो पार्किंग स्थल से बाइक गायब मिली। उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी