बेटी का दुष्‍कर्म कराने वाली मां व उसका प्रेमी गिरफ्तार

भिवानी जिले के गांव बड़वा में नाबालिग बेटी का अपने प्रेमी से दुष्‍कर्म कराने वाली महिला व उसके उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रमेश जोगी को लड़की की मां चाचा बताती थी। वह उसकी मां के सामने ही लड़की से दुष्‍कर्म करता था।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2015 12:11 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2015 12:16 PM (IST)
बेटी का दुष्‍कर्म कराने वाली मां व उसका प्रेमी गिरफ्तार

सिवानीमंडी (भिवानी) : क्षेत्र के गांव बड़वा में अपनी ही नाबालिग बेटी की आबरू अपने प्रेमी से तार-तार करवाने वाली मां और उसके प्रेमी रमेश जोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रमेश जोगी को लड़की की मां चाचा बताती थी।आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि लड़की की मां के सामने ही उसने उससे दुष्कर्म किया था।

गौरतलब है कि गांव बड़वा में इस कलयुगी मां ने प्रेमी से अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करवाया। मां ने बेटी को आगे भी क्रम जारी रखने की हिदायत दी। दुष्कर्म करने के बाद रमेश ने उसे धमकाया था कि यदि मामले की जानकारी किसी और को दी तो जान से मार देंगे।

नाबालिग लड़की ने पुलिस के समक्ष सोमवार को शिकययत की थी कि रविवार रात को उसके मां के प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक महीने पहले भी उसने उससे दुष्कर्म किया था। इस दौरान मां ने भी उसका साथ दिया। सुबह लड़की ने पड़ोसी के घर से नानी को फोन किया। इसके बाद उसकी नानी बड़वा पहुंची तथा उसे लेकर थाने गई। लड़की के बयान के आधार पर उसकी मां व आरोपी रमेश कुमार जोगी के खिलाफ पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया।

सात सालों से घर में आना जाना
आरोपी रमेश जोगी का बड़वा ननिहाल है। वह अपने मामा के पास रहता है। विगत सात वर्ष से उसका पीडि़ता के घर आना जाना था। आरोपी रमेश कुमार जोगी मूल रूप से फतेहाबाद जिले के टोहाना का रहने वाला है। पीडि़ता के पिता के साथ आरोपी की दोस्ती थी, जिस कारण उसका घर पर आना जाना था।

छह साल से लापता है लड़की का पिता

लड़की का पिता पिछले करीब छह साल से लापता है। उसकी अभी तक कोई खोज खबर नहीं है। सुभाष के लापता होने के बाद रमेश जोगी का उसके घर आना काफी बढ़ गया था। वह पूरे दिन पीडि़ता के घर में ही पड़ा रहता था। कई बार आस पड़ोस के लोगों ने एतराज भी किया लेकिन पीडि़ता की मां द्वारा विरोध किए जाने पर लोगों ने बोलना बंद कर दिया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

इस बारे में मामले की जांच अधिकारी सुमन देवी ने बताया कि पुलिस ने पीडि़ता की सगी मांग भगवानी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे स्थानीय न्यायिक दंडाधिकारी विवेक गोयल के समक्ष पेश किया गया। जिसको 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि आरोपी रमेश जोगी ने पूछताछ में बताया कि वह इस परिवार की आर्थिक मदद करता था।

chat bot
आपका साथी