मौसम : वीरवार की वर्षा का असर बना रहा शुक्रवार को, तापमान में गिरावट आने से गर्मी से मिली निजात

वीरवार को हुई मानसून की पहली वर्षा का असर दादरी जिले में शुक्रवार को भी बना रहा। तापमान में भारी गिरावट आने के कारण पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस व गर्मी से लोगों को काफी निजात मिली। इसके साथ ही अब दिन व रात के तापमान में भी काफी कम अंतर रह गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब मामूली बूंदाबांदी होने से गर्मी से ओर भी निजात मिली। इसके साथ ही मौसम खुशगवार बना रहने से दादरी नगर के बाजारों मंडियों सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर काफी चहल पहल रही। वीरवार को जिन बाजारों में पानी भर गया था उसकी जल्द निकासी होने से शुक्रवार को बाजारों में कारोबार रोजगार कामधंधे बढ़े दिखाई दिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM (IST)
मौसम : वीरवार की वर्षा का असर बना रहा शुक्रवार को, तापमान में गिरावट आने से गर्मी से मिली निजात
मौसम : वीरवार की वर्षा का असर बना रहा शुक्रवार को, तापमान में गिरावट आने से गर्मी से मिली निजात

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : वीरवार को हुई मानसून की पहली वर्षा का असर दादरी जिले में शुक्रवार को भी बना रहा। तापमान में भारी गिरावट आने के कारण पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस व गर्मी से लोगों को काफी निजात मिली। इसके साथ ही अब दिन व रात के तापमान में भी काफी कम अंतर रह गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दोपहर एक बजे के करीब मामूली बूंदाबांदी होने से गर्मी से ओर भी निजात मिली। इसके साथ ही मौसम खुशगवार बना रहने से दादरी नगर के बाजारों, मंडियों, सार्वजनिक स्थानों पर दिनभर काफी चहल पहल रही। वीरवार को जिन बाजारों में पानी भर गया था उसकी जल्द निकासी होने से शुक्रवार को बाजारों में कारोबार, रोजगार, कामधंधे बढ़े दिखाई दिए। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले तीन चार दिन के दौरान मानसून सक्रिय रहने के कारण जिले में कहीं हल्की तो कहीं अधिक वर्षा होने का सिलसिला जारी रह सकता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह तक जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वीरवार के बाद शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान में 14 डिग्री तक की गिरावट आने से लोगों को काफी राहत मिली है। सावधानियां जरूरी : डा. अरविद

दादरी नगर के चिकित्सक डा. अरविद गर्ग ने कहा कि इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव, हवाओं में नमी के चलते स्वाभाविक तौर पर इन दिनों संक्रमण व वायरस से जुड़ी बीमारियों से प्रभावित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती है। विशेषकर स्थान-स्थान पर वर्षा का पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों का प्रभाव बना रहता है। इसे देखते हुए आमजन को स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि घरों व आसपास पानी खड़ा ना होने दे तथा स्वच्छता के प्रति भी विशेष ध्यान रखें। खान-पान में सावधानियां बरतने के साथ-साथ छोटे बच्चों, बुजुर्गों, पहले से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से प्रभावित मरीजों के स्वास्थ्य के प्रति और भी सजग रहना जरूरी है।

chat bot
आपका साथी