जन स्वास्थ्य क्लर्क स्टाफ यूनियन के स्टेट प्रधान के घर पर किया पथराव

जागरण संवाददाता, भिवानी : जन स्वास्थ्य विभाग क्लर्क स्टाफ यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भरत ¨सह खटान के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 01:55 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 01:55 AM (IST)
जन स्वास्थ्य क्लर्क स्टाफ यूनियन के स्टेट प्रधान के घर पर किया पथराव
जन स्वास्थ्य क्लर्क स्टाफ यूनियन के स्टेट प्रधान के घर पर किया पथराव

जागरण संवाददाता, भिवानी : जन स्वास्थ्य विभाग क्लर्क स्टाफ यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भरत ¨सह खटान के घर पर दर्जन भर युवकों ने पथराव कर जमकर तोड़फोड़ की। उक्त युवकों ने कर्मचारी नेता के भतीजे पर हमला कर मारपीट भी की। करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। हमलावर गांव में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही आरोपित फरार हो गए।

गांव गुजरानी निवासी भरत ¨सह खटान ने बताया कि वह जन स्वास्थ्य विभाग क्लर्क स्टाफ यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि अपने किसी रिश्तेदार का एक्सीडेंट होने पर ¨जदल अस्पताल में हाल जाने के लिए गए हुए थे। पीछे से उसके भतीजे की गांव तिगड़ाना निवासी कुछ युवकों के साथ कहा सुनी हो गई। उक्त युवक तिगड़ाना से दर्जन भर युवकों को बुलाकर ले आए। उक्त युवकों ने उसके मकान व भतीजे के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घर में जमकर पथराव कर खिड़की के शीशे तक तोड़ डाले। साथ ही पवन के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस वहां पहुंची तो उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी