राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं समस्याएं

संवाद सूत्र ढिगावा मंडी लोहारू थाना क्षेत्र में आई राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदू यादव ने महि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 04:14 AM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 05:05 AM (IST)
राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं समस्याएं
राज्य महिला आयोग सदस्य ने सुनीं समस्याएं

संवाद सूत्र, ढिगावा मंडी: लोहारू थाना क्षेत्र में आई राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदू यादव ने महिलाओं की शिकायतें सुनी। उन्होंने शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं। महिला आयोग की सदस्य इंदू यादव ने बताया कि लॉकडाउन में घरेलू हिसा और झगड़ों के मामले बढ़े है। इसी को देखते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने जिलेवार काउंसलर्स की सूची जारी कर दी है।

हरियाणा में भी कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लॉक डाउन में घरेलू हिसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस तरह के मामलों में मॉनटिरंग की जा रही है। मामलों को निपटने के लिए मनोचिकित्सक और काउंसलर्स, महिला पुलिस सामाजिक संगठनों की मदद ली जा रही है। हरियाणा महिला आयोग की ओर से 18 अप्रैल के आदेशों में राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से मिले दिशा-निर्देशों के बाद में काउंसलर की सूची जारी की है।

इंदू ने बताया कि महिलाएं ही नहीं बल्कि कुछ मामलों में पुरुषों, बच्चों बुजुर्गों के साथ में अभद्र व्यवहार जैसी घटनाएं भी महिला आयोग के संज्ञान में आ रही हैं। इतना ही नहीं हर जिले में एक केंद्र बनाकर 24 घंटे सातों दिन महिला हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है जिसके लिए नंबर 1091 दिया गया है। हरियाणा महिला आयोग सदस्य इंदु यादव का कहना है कि कोरोना संक्रमण की महामारी और लॉक डाउन के दौरान भी महिला आयोग महिलाओं की मदद के लिए काम करना है। हमारे पास इन दिनों काफी मामले घरेलू हिसा और कई तरह की समस्याओं से जुड़े आ रहे हैं, जिनकी मदद के लिए महिला आयोग ने पूरी व्यवस्था की है।

chat bot
आपका साथी