लॉकडाउन : दादरी के बाजारों में दिनभर पसरा रहा सन्नाटा, भीषण गर्मी में भी मुख्य मार्गों पर तैनात रही पुलिस

जागरण संवाददाता चरखी दादरी कोविड-19 महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन चौथे चरण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 11:00 PM (IST)
लॉकडाउन : दादरी के बाजारों में दिनभर पसरा रहा सन्नाटा, भीषण गर्मी में भी मुख्य मार्गों पर तैनात रही पुलिस
लॉकडाउन : दादरी के बाजारों में दिनभर पसरा रहा सन्नाटा, भीषण गर्मी में भी मुख्य मार्गों पर तैनात रही पुलिस

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : कोविड-19 महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन चौथे चरण के बाद से ही बाजारों में भीड़ बढ़ रही थी। लेकिन रविवार को दादरी शहर के बाजारों में विरानी छाई रही। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए रोस्टर के अनुसार रविवार को दादरी शहर में केवल मेडिकल स्टोर व डेयरी शॉप्स ही खुली हुई थी। जिसके चलते काफी कम संख्या में लोग ही बाजारों में दिखे। दोपहर होते-होते बाजारों में इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए। जिसके चलते प्रशासन व पुलिस ने भी राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन चौथे चरण के दौरान सरकार द्वारा लोगों को कई छूट दी गई हैं। जिसके चलते जिला प्रशासन द्वारा भी रोस्टर जारी कर सभी दुकानों को सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खोलने के निर्देश दिए थे। लॉकडाउन तीसरे चरण के दौरान सप्ताह में केवल दो-दो दिन ही दुकानें खुल रही थी। लेकिन पिछले एक सप्ताह के दौरान सभी दुकानें खुलने से दादरी शहर में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही थी। बाजारों में आने वाले लोगों के बीच शारीरिक दूरी का भी अभाव रहता था। जिसके चलते कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने का खतरा भी अधिक बना हुआ था। पुलिस व प्रशासन द्वारा भी लोगों को लॉकडाउन के नियमों की पालना करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बाक्स :

भीषण गर्मी में तैनात रही पुलिस

भले ही रविवार को दुकानें बंद रहने के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन इस भीषण गर्मी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे। दादरी के विभिन्न मुख्य चौराहों, मुख्य मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा नियमों की अवहेलना कर घूम रहे वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा रविवार को यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले 31 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही पुलिस द्वारा दो वाहनों को इंपाऊंड भी किया गया।

chat bot
आपका साथी