तेजी से बढ़ रही ठंड, रात का तापमान गिरा

जागरण संवाददाता भिवानी मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। दिन के समय जहां धूप खिली है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 05:05 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 05:05 AM (IST)
तेजी से बढ़ रही ठंड, रात का तापमान गिरा
तेजी से बढ़ रही ठंड, रात का तापमान गिरा

जागरण संवाददाता, भिवानी: मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। दिन के समय जहां धूप खिली है। वहीं रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन का तापमान खुश्क होने के कारण बढ़ोतरी भी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वालों दिनों में रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है।

तापमान में तेजी से परिवर्तन के कारण रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को जहां 8.6 डिग्री था वहीं शनिवार को रात का तापमान 8.3 डिग्री तक पहुंच गया है। रात के समय ठंड ज्यादा होने के कारण लोग भी घरों में दुबक रहे है। वहीं दिन के तापमान बढ़ रहा है। मौसम खुश्क होने के कारण शनिवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने फसल के लिए यह तापमान सही बताया है। दिन के समय धूप खिलने के कारण ठंडे मौसम से लोगों को राहत अवश्य मिली है।

हरियाणा कृषि विश्वविवद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिक डा. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन का तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम के कारण खांसी-जुकाम के केस बढ़े

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखे तो मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण खांसी-जुकाम के केसों में बढ़ोतरी हुई है। बच्चों और बुजुर्ग लोग इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे है। वहीं टाइफाइड के केस में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। डाक्टरों ने इस मौसम में अपना शरीर ढक कर चलने के कारण खुद को ठंड से बचाने की सलाह तक दी है।

chat bot
आपका साथी