प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र का अपमान: मेजर

जागरण संवाददाता चरखी दादरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यूपी में गिरफ्तारी से साि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 12:34 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 12:34 AM (IST)
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र का अपमान:  मेजर
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र का अपमान: मेजर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यूपी में गिरफ्तारी से साबित हो गया है कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियां छिपाने की कोशिश कर रही है। भाजपा का यह रवैया अहंकार दर्शाता है। पीड़ित परिवार को संवेदना देने की जगह योगी सरकार विपक्षी नेताओं को टारगेट बना रही है। यह बात कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सांगवान ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। मेजर सांगवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आदिवासियों के साथ जो हुआ वह निदनीय है। जिन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई वे किसी से भीख नहीं बल्कि अपना अधिकार मांग रहे थे। जिस जमीन के लिए लोगों की जान चली गई, उस जमीन को वह सालों से जोत रहे हैं, लेकिन कुछ लोग सरकार के इशारे पर उस जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे थे। जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची तो उत्तर प्रदेश सरकार ने सत्ता की शक्ति का दुरुपयोग कर उनको गिरफ्तार करवा दिया। मेजर नृपेंद्र सांगवान ने कहा कि कांग्रेस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

chat bot
आपका साथी