वर्षा से सामान्य जनजीवन प्रभावित, दुकानों, मकानों में घुसा पानी, 7 डिग्री गिरा तापमान, उमस से राहत .....

शनिवार को तड़के से दोपहर तक दादरी जिले में कभी जोरदार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM (IST)
वर्षा से सामान्य जनजीवन प्रभावित, दुकानों, मकानों में घुसा पानी, 7 डिग्री गिरा तापमान, उमस से राहत .....
वर्षा से सामान्य जनजीवन प्रभावित, दुकानों, मकानों में घुसा पानी, 7 डिग्री गिरा तापमान, उमस से राहत .....

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : शनिवार को तड़के से दोपहर तक दादरी जिले में कभी जोरदार तो कभी हल्की वर्षा होने से पिछले कुछ दिनों से बने हुए उमस के माहौल से लोगों को राहत मिली। तापमान में बदलाव आया तो वहीं नगर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव के चलते परेशानियां बढ़ी रही। हालांकि नगर के अधिकतर भागों में सायं तक वर्षा के पानी की निकासी हो गई थी लेकिन यातायात बिजली आपूर्ति सहित जनसुविधाएं बाधित रहने से आम लोगों की दिक्कतें बनी रही। तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम की पूर्व घोषित संभावनाओं के मुताबिक शनिवार सुबह 3 बजे के बाद बादल छाने के बाद तेज वर्षा शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक वर्षा होने के बाद भी बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। सुबह व दोपहर को कभी हल्की तो कभी तेज वर्षा होती रही। वर्षा का असर सामान्य जनजीवन पर पड़ा तथा दिन भर कारोबार, रोजगार, काम धंधे प्रभावित रहे। पिछले दिनों की अपेक्षा दादरी नगर के बाजारों, मंडियों व सार्वजनिक स्थानों पर नाममात्र की चहल पहल नजर आई। काफी संख्या में दुकानदार सायं जल्द अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। यहां रही जलभराव की समस्या

शनिवार को हुई वर्षा के कारण दादरी नगर के सैनीपुरा, चरखी गेट, लाला लाजपतराय चौक, मेन बाजार, रेलवे रोड, कालेज रोड, मेजर अमीर ¨सह तिकोना पार्क, प्रेम नगर, गांधी नगर, भगवान परशुराम चौक, तहसील रोड, दिल्ली रोड, सीसीआई रोड, महाराजा अग्रसैन चौक, सरदार झाडू ¨सह चौक, झज्जर घाटी, पुराना झज्जर रोड, बस स्टैंड के पीछे की कालोनियों, नगर परिषद काम्पलेक्स, बस स्टैंड परिसर इत्यादि स्थानों पर जलभराव के हालात काफी विकट बने रहे। हालांकि सायं तक पानी की निकासी भी हो गई थी लेकिन हजारों लोगों को दिनभर परेशानियों से जूझना पड़ा। मकानों, दुकानों में घुसा पानी

दादरी नगर के मेन बाजार, भगवान परशुराम चौक, मेन बाजार, पुराना झज्जर रोड इत्यादि स्थानों पर वर्षा का पानी दुकानों में घुस गया। वहीं दर्जनों कॉलोनियों के घरों में पानी घुसने से सैकड़ों लोग दिक्कतों से जूझते रहे। कई स्थानों पर लोग मोटरें लगाकर दुकानों, मकानों का पानी निकालने का प्रयास करते दिखाई दिए। जलभराव से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई तथा कई भागों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल आपूर्ति की दिक्कतें बनी रही। 30 एमएम वर्षा, 7 डिग्री गिरा तापमान

दादरी जिले में शनिवार तड़के से दोपहर तक कहीं कम तो कहीं अधिक वर्षा होने की खबरें मिली है। जिले में औसत वर्षा 30 एमएम दर्ज की गई। वहीं वर्षा से तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को अधिकतम 26 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि शनिवार की वर्षा के बाद मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो जाएगा।

फसलों पर मिलाजुला असर

शनिवार की वर्षा का फसलों पर मिला जुला असर रहा। खरीफ की फसलों में कपास की फसल पर जहां फूल खिल गए थे वहां काफी नुकसान होने की बात कही गई है। वहीं बाजरे की फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है वहीं गन्ने व धन की फसलों को वर्षा का लाभ मिलने के आसार है। बताया गया है कि जहां विलंब से बाजरा इत्यादि की बुआई की गई वहां कोई अधिक नुकसान नहीं है। वर्षा से पशुचारे व पशुओं के लिए पानी की समस्या का कुछ हद तक समाधान होगा। सब्जियों की फसलों को भी लाभ होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी