हलवासिया विद्या विहार में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू

जागरण संवाददाता भिवानी हलवासिया विद्या विहार में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:53 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:53 AM (IST)
हलवासिया विद्या विहार में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू
हलवासिया विद्या विहार में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू

जागरण संवाददाता, भिवानी : हलवासिया विद्या विहार में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। प्रमुख शिक्षाविद यशवंती सिंह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही। प्राचार्य विमलेश आर्य स्वागत भाषण में यशवंती सिंह का परिचय देते हुए 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' विषय पर प्रकाश डाला। अंजलि, जिया और चंचल द्वारा भाषण, सुंदर गीत व कविता की प्रस्तुति की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना पर छात्रों को प्रोजेक्टर पर एक वीडियो दिखाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी कविता तंवर द्वारा 'सांची धूप' शीर्षक पर कविता की प्रस्तुति की गई। अपने उद्बोधन में यशवंती सिंह ने कहा, बेटियों को बेटों के बराबर दर्जा मिलना चाहिए, सभी को अपनी सोच बदलनी चाहिए। प्रशासक दीवान चंद रहेजा ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट करते हुए बेटी बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एनएसएस प्रभारी कविता तंवर द्वारा प्रारंभ किए कार्यक्रम की सराहना की। इस शिविर में स्वच्छता अभियान, मास्क, सैनिटाइजर एवं गरीब बच्चों में कपड़ा वितरण आदि कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

chat bot
आपका साथी