राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर, ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन और किसानों का समर्थन

जागरण संवाददाता भिवानी राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भिवानी में मिला-जुला असर रहा। केंद्रीय ट्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:25 PM (IST)
राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर, ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन और किसानों का समर्थन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर, ट्रेड यूनियनों ने किया प्रदर्शन और किसानों का समर्थन

जागरण संवाददाता, भिवानी:

राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भिवानी में मिला-जुला असर रहा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी फेडरेशनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में रोडवेज, बिजली, पब्लिक हेल्थ, लघु सचिवालय, पटवारखाना, खजाना, बैंक, बीमा, नगरपालिका, डाकखाना, जन स्वास्थ्य, शिक्षा बोर्ड, आइटीआइ, बीएंडआर, वन विभाग, बिजली, सिचाई, टूरिज्म के कर्मचारी आए। विभागों में काम काज प्रभावित रहा। कर्मचारियों श्रमिकों ने नेहरू पार्क से होकर शहर के मुख्य मार्गो से होकर प्रदर्शन किया।

वीरवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर कर्मचारी, श्रमिक नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। पार्क में हुई सभा की संयुक्त अध्यक्षता एटक से फूल सिंह इंदौरा, सीटू से रत्न कुमार जिदल, इंटक से सतबीर फरटिया, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से सूरजभान जटासरा, एचएमएस से कविता दहिया, ऑल इंडिया यूटीयूसी से राज कुमार बासिया, हरियाणा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन से दीपक कुमार, पीटीआइ से विनोद सांगा ने की।

प्रदर्शनकारियो में शामिल

वीरवार को हुए प्रदर्शन को एटक से बलदेव सिंह घनघस, सीटू से का. ओम प्रकाश, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संदीप सांगवान, एआइयूटीयूसी से राज कुमार जांगड़ा, एचएमएस रतन लोहिया, इंटक से रामौतार खोरड़ा, हरियाणा बैंक इंलाइज से सत्यशील कौशिक, पीटीआइ से दिलबाग जांगड़ा, शिक्षा बोर्ड से सुभाष कौशिक, नगरपालिका से पुरुषोत्तम दानव, बीएंडआर से महेंद्र भुक्कल, आइटीआइ से रजनीश पानू, वन विभाग से दलबीर सांगवान, बिजली बोर्ड से धर्मबीर भाटी, मेडिकल प्रतिनिधि आर मुंझाल, महिला समिति से संतोष देशवाल शामिल थे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने अन्य लोगां को भी इसमें भाग लेने की अपील की। इस वजह से लोगों का कामकाज प्रभावित रहा।

chat bot
आपका साथी