गीता जयंती महोत्सव के माध्यम से दिया जाएगा भिवानी को पॉलीथिन मुक्त बनाने का संदेश : डीसी

स्थानीय किरोड़ीमल पार्क में 16 से 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 11:23 AM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 11:23 AM (IST)
गीता जयंती महोत्सव के माध्यम से दिया जाएगा भिवानी को पॉलीथिन मुक्त बनाने का संदेश : डीसी
गीता जयंती महोत्सव के माध्यम से दिया जाएगा भिवानी को पॉलीथिन मुक्त बनाने का संदेश : डीसी

जागरण संवाददाता, भिवानी। स्थानीय किरोड़ीमल पार्क में 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले गीता जयंती महोत्सव के दौरान प्लास्टिक व पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। गीता जयंती के माध्यम से शहर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए नागरिकों को पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने का संदेश दिया।

ये बात उपायुक्त अंशज ¨सह ने वीरवार को डीआरडीए हॉल में गीता जयंती की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही। उपायुक्त ने गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित विभागों के अधिकारियों के जरूरी निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव में आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है ताकि लोग गीता के संदेश को जीवन में धारण कर सकें। उन्होंने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से गीता जयंती महोत्सव में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने निर्देश दिए गीता जयंती महोत्सव के दौरान किसी भी तरह से पॉलीथिन व प्लास्टिक का प्रयोग न हो। गीता जयंती के माध्यम से लोगों से शहर को पॉलीथीन मुक्त बनाने की अपील भी जाएगी ताकि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि ग्लोबल श्लोकोचारण के दौरान अधिक से अधिक बच्चे शामिल हों। स्टॉल व शोभायात्रा में स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक प्रदर्शन किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि तीनों दिन सेमिनार में प्रबुद्ध वक्ताओं को आमंत्रित किया जाए ताकि लोग उनके संदेश को सुन सकें। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हों।

इस दौरान नगराधीश डा. वेद प्रकाश ने बताया कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। नगर परिषद द्वारा महोत्सव स्थल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इसी प्रकार से स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस व चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी। इसी प्रकार अग्निशमन विभाग से फायर ब्रिगेड की गाड़ी रहेगी। पुलिस विभाग द्वारा शोभायात्रा के दौरान यातायात नियंत्रण किया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंच के सामने रंगोली बनाई जाएगी और बागवानी विभाग द्वारा स्टेज की सजावट की व्यवस्था देखी जाएगी।

इस दौरान नगर परिषद चेयरमैन रण सिह यादव, जिला राजस्व अधिकारी संजय बिश्रोई, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अनिल कालड़ा, पशुपालन विभाग से उप निदेशक डॉ. जय ¨सह, उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. राज कुमार, डॉ. हरीश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राम अवतार शर्मा, समाजसेवी बृजलाल सर्राफ, नगर व्यापार मंडल प्रधान भानू प्रकाश, प्राचार्य डॉ.डीपी कौशिक व डॉ. अनिल गौड़, डॉ. मुरलीधर शास्त्री, प्रवेश गौतम सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं से प्रतिनिधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी