कोरोना की रफ्तार रोकने में सर्वे की अहम भूमिका, मरीजों को तुरंत मिला उपचार, पॉजिटिव केसों में आई कमी

कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में लगाए गए लॉकडाउन व

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 07:03 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 07:03 AM (IST)
कोरोना की रफ्तार रोकने में सर्वे की अहम भूमिका, मरीजों को तुरंत मिला उपचार, पॉजिटिव केसों में आई कमी
कोरोना की रफ्तार रोकने में सर्वे की अहम भूमिका, मरीजों को तुरंत मिला उपचार, पॉजिटिव केसों में आई कमी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में लगाए गए लॉकडाउन व स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने से अब संक्रमण की रफ्तार कम होती जा रही है। रिकवरी रेट बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को कुछ राहत मिली है। दादरी जिले में रिकवरी रेट 96.5 फीसद है और पॉजिटिव रेट केवल 2.7 फीसद रह गया है। ग्राम सचिव, पटवारी और बीएलओ से सर्वे करवाने का निर्णय कोरोना की रोकथाम में महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस सर्वे से न केवल बीमार लोगों का पता लगाकर उनका टेस्ट किया गया बल्कि सर्वे की शुरुआत से ही दादरी जिले का रिकवरी रेट बढ़ा। उसी की बदौलत आज जिले में कोविड नियंत्रण की स्थिति काफी ठीक है।

दादरी में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही हैं और मरीज ठीक होकर अपने घर जा रहे हैं। जिसका मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी व ग्राम सचिव से करवाए गए सर्वे को कहा जा सकता है। पिछले लगभग दो महीनों के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम सबसे ज्यादा कारगर साबित हुए हैं। इन्हीं के कारण कोरोना पॉजिटिव रेट में भी कमी आई है। सर्वे से आई टेस्ट में तेजी

मई माह की शुरुआत में प्रशासन ने पटवारी व ग्राम सचिव के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बीमार लोगों का सर्वे करवाने का निर्णय लिया था। चार मई को सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया था। शहर में बीएलओ के माध्यम से सर्वे करवाया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि बीमार लोगों का पता चलते ही उनका कोविड टेस्ट करवा दिया गया और संक्रमितों का तुरंत इलाज शुरू हो गया। इससे टेस्ट करने की गति में भी तेजी आई। सर्वे में 450 लोग मिले थे बीमार सर्वे के दौरान लगभग 450 लोग बीमार मिले थे, जिनको खांसी, बुखार, गले में दर्द या सांस लेने में तकलीफ इत्यादि लक्षण थे। इनमें से लगभग 350 ग्रामीण क्षेत्र में और लगभग 100 लोग शहर में बीमार मिले। इन सभी लोगों का तुरंत टेस्ट करवाया गया। फिलहाल मंगलवार तक दादरी जिले में 117 कोरोना संक्रमित मरीज हैं, जिनमें से 38 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 45 फीसद से ज्यादा का हो चुका टीकाकरण

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. आशीष मान ने बताया कि अभी तक जिले में 45 फीसद से ज्यादा टारगेटेड जनसंख्या को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। एक लाख 25 हजार लोगों को पहली डोज और 24 हजार लोगों का दूसरी डोज लग चुकी है। इनमें 60 वर्ष से अधिक उग्र के 65 हजार से भी ज्यादा लोग शामिल हैं। वैक्सीन लगवाने वाले 45 से 59 वर्ष के लोगों की संख्या लगभग 50 हजार और 18 से 44 वर्ष के लोगों की संख्या लगभग 23 हजार है। लगभग 12 हजार वैक्सीन हेल्थ सहित अन्य फ्रंटलाइन वर्कर को लगाई गई हैं।

जल्द उपलब्ध होगी एडवांस ब्लड टेस्ट मशीन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। बता दें दादरी के सरकारी अस्पताल में कोरोना संभावित व संक्रमित मरीजों के ब्लड जांच के लिए सैंपल लेकर रोहतक, दिल्ली जांच के लिए भेजे जाते थे। इनकी रिपोर्ट आने में कई दिन लग जाते थे। जिससे मरीज का उपचार करने में काफी परेशानियां आती थी। अब जिला प्रशासन ने ब्लड जांच के लिए एडवांस ब्लड टेस्ट मशीन के लिए आर्डर दे दिया है जो अगले सप्ताह तक दादरी के सरकारी अस्पताल में पहुंच जाएगी। इस मशीन के पहुंचने से कोरोना संक्रमित व संभावित मरीजों की जल्द जांच होकर उपचार किया जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी