43 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक

जागरण संवाददाता भिवानी जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति वीरवार को सुधरती नजर आई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 04:48 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:14 AM (IST)
43 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक
43 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक

जागरण संवाददाता, भिवानी : जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति वीरवार को सुधरती नजर आई। वीरवार को 43 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंचे। दोपहर तक जिले में केवल एक ही मरीज तोशाम का कोरोना पॉजिटिव मिला, जबकि शाम को बाहर से आई रिपोर्ट में कुल 13 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए हैं।

जिले में वीरवार कोरोना पॉजिटिव के 13 केस मिले हैं। जिले में 43 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। अब तक जिले में कुल 2532 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिसमें से 2177 ठीक हो चुके हैं। अब जिले में कोरोना के 326 एक्टिव केस हैं। जिले से 500 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में कोरोना से अब तक 29 लोगों की मौत चुकी है। सावधानी बरत कर स्थिति को सुधारा जा सकता है। इसके साथ ही लोगों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। वर्जन

लोगों को जरूरत है कि खुद भी मास्क लगाएं और को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना जरूरी है। तभी हम कोरोना पर जीत पा सकते हैं। किसी भी व्यक्ति में कोरोना के कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो वह अपनी जांच जरूर कराएं।

सिविल डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन भिवानी

chat bot
आपका साथी