मकान के बाहर रखा चार क्विटल सरिया उठा ले गए चोर

सूर्य नगर जुगलाल स्कूल के पास निर्माणाधीन एक मकान के बाहर रखे करीब चार क्विटल लोहे के सरिये को चोर किसी वाहन में डालकर चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने घटना की शिकायत औद्योगिक थाना पुलिस को दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 07:07 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 07:07 AM (IST)
मकान के बाहर रखा चार क्विटल सरिया उठा ले गए चोर
मकान के बाहर रखा चार क्विटल सरिया उठा ले गए चोर

जागरण संवाददाता, भिवानी : शहर में चोर पूरी तरह से बेखौफ हो चुके है। सूर्य नगर जुगलाल स्कूल के पास निर्माणाधीन एक मकान के बाहर रखे करीब चार क्विटल लोहे के सरिये को चोर किसी वाहन में डालकर चोरी कर ले गए। मकान मालिक ने घटना की शिकायत औद्योगिक थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा चोरों की तलाश की जा रही है।

पिपली वाली जोहड़ी निवासी संजय ने बताया कि वह सूर्य नगर जुगलाल स्कूल के पास एक मकान बना रहा है। उसने मकान के बाहर करीब चार क्विटल सरिया रखा हुआ था। मकान की स्ट्रींग का काम चल रहा था। वह पूरा होते ही ढलाई की जानी थी। उसने बताया कि रविवार रात को अज्ञात व्यक्ति वहां से सरिया किसी वाहन में डालकर चोरी कर ले गए। सुबह वहां पहुंच तो सरिय गायब था। उसने घटना की शिकायत औद्योगिक थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी