वन मजदूरों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की

जागरण संवाददाता,भिवानी : अपनी लंबित मांगों के समर्थन में वन मजदूर यूनियन वन मंडल अधिकारी काया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 06:53 PM (IST)
वन मजदूरों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की
वन मजदूरों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की

जागरण संवाददाता,भिवानी : अपनी लंबित मांगों के समर्थन में वन मजदूर यूनियन वन मंडल अधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का नेतृत्व जिला प्रधान महेंद्र ¨सह ने किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग मजदूर हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल की वन मंडल अधिकारी के निमंत्रण पर वन मंडल अधिकारी के साथ बातचीत हुई। बैठक में सभी रेंज राज्य के उप प्रधान करतार ग्रेवाल, जिला प्रधान महेंद्र ¨सह, सचिव नरेंद्र, जीवन ¨सह की बैठक में वन मजदूरों की सभी मांगों को 25 जून तक लागू करने का वन मंडल अधिकारी ने विश्वास दिलाया। जिसमें सभी मजदूरों को नियमानुसार कुशलता के आधार पर वेतनमान देने, इएसआइ व पीएफ लागू करने, बकाया वेतन व एरियर का भुगतान करने, सभी मजदूरों का रिकार्ड उपलब्ध करवाने, रेगुलर के पात्र मजदूरों को नियमित करना शामिल है। वन मंडल के डीएफओ राजेश आर्य ने वन मजदूर यूनियन को विश्वास दिलाया कि उनकी उक्त सभी मांगे मानी जाएंगी, लेकिन आज तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की है जिसका मजदूर यूनियन में भारी रोष है। इस अवसर पर भिवानी जिले के सभी रेंजों मजदूर व पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी