बीके स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियम समझाए

जीवन बहुत कीमती है। हर साल सड़क दुर्घटना में डेढ़ लाख मौत हो

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 07:48 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 07:48 PM (IST)
बीके स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियम समझाए
बीके स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियम समझाए

संवाद सहयोगी, बवानीखेड़ा : जीवन बहुत कीमती है। हर साल सड़क दुर्घटना में डेढ़ लाख मौत हो जाती है। चालान कटने के डर से यातायात के नियमों का पालन पूरा नहीं करना चाहिए बल्कि अपनी व दूसरों की जान बचाने के लिए नियमों का पालन करना चाहिए। यह बात बीके स्कूल में मुख्यातिथि बतौर पहुंचे पर्यावरण प्रेमी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। सोमवार को बीके स्कूल में सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों पर प्रदर्शनी व कार्यक्रम हुआ। जहां मुख्यातिथि बतौर थाना प्रभारी संदीप शर्मा, ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुभाष शर्मा, सचिव योगेश शर्मा व प्रिसिपल विजय जांगडा ने की। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। गतिसीमा 40 किमी प्रति घंटा होनी चाहिए व 2 से अधिक लोगों को यात्रा नहीं करनी चाहिए। वाहन के कागजात पूरे होने चाहिए। वाहन को मोड़ते समय हाथ की बजाय इंडिकेटर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसी प्रकार चोपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग आवश्यक रूप से करना चाहिए। गतिसीमा सामान्य मार्ग पर 70 किमी प्रति घंटा व राजमार्ग पर 80 किमी प्रति घंटा व राष्ट्रीय राजमार्ग पर 90 कि.मी. प्रति घंटा तक होनी चाहिए। उन्होंने 112, 101,102 नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क करें। रोड सेफ्टी नियमों पर छात्रा का स्पीच सुन थाना प्रभारी ने छात्रा रूबल को किया सम्मानित किया। इसके अलावा थाना प्रभारी ने रोड सेफ्टी पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और चित्रकला देख कला प्रशंसा की। इस अवसर पर प्राचार्य विजय जांगड़ा ने सभी अतिथिगण का हार्दिक धन्यवाद किया कि उन्होंने विद्यार्थियों को इतनी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की व विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति अध्यक्ष योगेश शर्मा, उपाध्यक्ष जोगेंद्र जांगड़ा, अंकित गोयल, सुरेश शर्मा, योगेंद्र, मंजू, कृष्ण, हरिओम, निधि, रजनी सहित समस्त अध्यापकगण व छात्रगण उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी