कर्मचारी हड़ताल : कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया दमन का आरोप

बाढड़ा : बिजली निगम के एससी, बीसी वर्ग यूनियन पदाधिकारियों ने कस्बे के 132 के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 11:31 PM (IST)
कर्मचारी हड़ताल : कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया दमन का आरोप
कर्मचारी हड़ताल : कर्मचारियों ने सरकार पर लगाया दमन का आरोप

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : बिजली निगम के एससी, बीसी वर्ग यूनियन पदाधिकारियों ने कस्बे के 132 केवी बिजली आपूर्ति केंद्र पर शुक्रवार को द्वार सभा का आयोजन कर रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए नारेबाजी की।

यूनियन हलकाध्यक्ष मंजीत कुमार की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी सदस्य धर्मपाल हेतमपुरा ने कहा कि प्रदेश सरकार रोडवेज कर्मचारियों के साथ हठधर्मिता अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हड़ताल कर रहे कर्मियों पर एस्मा लगाकर उनको जबरदस्ती बर्खास्त कर तानाशाही कर रही है। लेकिन प्रदेश ही नहीं सभी देश भर के कर्मचारी एकजुट हैं और सरकार जब तक उनकी सुनवाई नहीं करती वे भी आंदोलनरत कर्मचारियों के साथ हैं। प्रदेश सरकार हर विभाग को निजी कंपनियों के पास ठेके में देकर अपनी जेब भरने में जुटी है। जिसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए संचालित की जा रही 750 बसों के निर्णय को वापस लेने की बजाए परिवहन विभाग के कर्मचारियों को रातों-रात बर्खास्त कर प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रही है। जिसके विरोध में कर्मचारी महासंघ, आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन सहित अन्य संगठन भी कर्मचारियों के साथ हैं। सरकार ने जल्द ही कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो प्रदेश भर के बिजली कर्मचारी बिजली आपूर्ति ठप कर देंगे।

इस अवसर पर कृष्ण, मंजीत मोद, रामचंद्र बेरला, फोरमैन रमेश दगड़ौली, सूरजभान काकड़ौली, सुरेश भांडवा, धर्मपाल कारी, दीपक, बिजेंद्र ¨सह, एसए रामभगत, मुन्नी देवी, हंसराज भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी