पांच जिलों के स्कूलों से लापता हो गए आठ हजार बच्चे

एमके शर्मा लोहारू शिक्षा को घर-घर तक पहुंचने के काम में सरकार लगी है लेकिन प्रदेश मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 05:13 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:13 AM (IST)
पांच जिलों के स्कूलों से लापता हो गए आठ हजार बच्चे
पांच जिलों के स्कूलों से लापता हो गए आठ हजार बच्चे

एमके शर्मा, लोहारू: शिक्षा को घर-घर तक पहुंचने के काम में सरकार लगी है, लेकिन प्रदेश में इन बच्चों की तादाद बढ़ने के स्थान पर घट रही है, जो सरकार के लिए चिंता का कारण भी है। इस तरह की जिलों में भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, जींद और चरखी दादरी जिलों का नाम शुमार है। प्रदेश के इन जिलों के स्कूलों से 2019-20 के दौरान लापता हुए बच्चों की संख्या करीब साढ़े आठ हजार है। इतने बच्चे आखिर कहां गए, इसकी जवाब तलबी हरियाणा सरकार ने शुरू कर दी है। अब इस मामले में हरियाणा शिक्षा विभाग बच्चों की खोजबीन करने में जुटा हुआ है। पहले हुआ था फर्जीवाड़ा

केंद्र में मोदी सरकार के गठन के बाद ही शिक्षा विभाग में एमआइएस पोर्टल शुरू किया था। इस पर करीबन पांच वर्ष पूर्व भी ऐसे ही हरियाणा से डेढ़ लाख के करीब बच्चे लापता हो गए थे। दरअसल इन बच्चों के नाम सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में दो-दो जगह चलाए जाने से भारी घोटाले किए जा रहे थे।

अब फिर 2018-19 की तुलना में 2019-20 में प्रदेश के पांच जिलों में आठ हजार 698 बच्चे गायब हो जाने से केंद्र सरकार भी सख्ते में है। इस बारे में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 21 सितंबर को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. राकेश गुप्ता को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।

पत्र के अनुसार भिवानी जिले में 17 राजकीय और गैर राजकीय स्कूल तो उक्त एक वर्ष में बढ़े, लेकिन इन सभी स्कूलों में 1907 विद्यार्थियों की संख्या घट गई। अब यह संख्या दो लाख 37 हजार 328 रह गई है। जबकि जनसंख्या वृद्धि के अनुरूप विद्यार्थियों की यह संख्या बढ़नी चाहिए थी। इसी तरह चरखी दादरी में दो स्कूल कम होकर कुल स्कूल 531 रह गए। वहीं दो हजार 236 विद्यार्थी कम हो गए। महेंद्रगढ़ जिले में दस स्कूल कम हो गए और दो हजार 29 विद्यार्थी भी कम हो गए। रोहतक जिले में एक स्कूल बढ़ा, लेकिन एक हजार 839 बच्चे कम हो गए। जींद जिले में पांच स्कूल बढ़े, लेकिन 687 बच्चे कम हो गए। बच्चे और शिक्षक दोनों बढ़े

प्राइवेट और राजकीय स्कूलों में हरियाणा की बात करें तो गत वर्ष के 55 लाख 64 हजार 177 बच्चों से बढ़कर 2019-20 में 56 लाख 49 हजार 389 बच्चे हो गए। शिक्षकों की तादाद भी 2 लाख 42 हजार 135 से बढ़कर 2 लाख 57 हजार 473 हो गई। वर्जन

निदेशालय से इस बारे में पत्र मिला है। लोहारू खंड के विद्यार्थियों के कम होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

धूपसिंह, खंड शिक्षा अधिकारी

chat bot
आपका साथी