चिकित्सकों को तुलसी के पौधे भेंट कर किया सम्मानित

हिदुस्तान जनकल्याण ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कौशिक हलवासिया ने कोरोना योद्धाओं को तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. रवि भीष्म व उनकी टीम को तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 07:17 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 07:17 AM (IST)
चिकित्सकों को तुलसी के पौधे भेंट कर किया सम्मानित
चिकित्सकों को तुलसी के पौधे भेंट कर किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, भिवानी: हिदुस्तान जनकल्याण ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कौशिक हलवासिया ने कोरोना योद्धाओं को तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डा. रवि भीष्म व उनकी टीम को तुलसी के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय संरक्षक डा. मेजर आनंद सांवरिया ने बताया कि आज पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, हमें इसे बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कौशिक हलवासिया ने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए तुलसी के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद है। ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से पूरे देश में धार्मिक स्थलों पर तुलसी के पौधे रोपित किए जाएंगे। इस अवसर पर अधिवक्ता राजेंद्र नाथ शर्मा, संदीप कौशिक मंढाणिया, ललित मरहेटा, एक विचार-एक सोच मंच से पवन शर्मा, मोनू मानहेरू, राजू बापौड़ा, कांतिचंद्र कौशिक, सरपंच सतबीर आसलवास, डा. नवीन शर्मा, सुशील शर्मा गोलागढ़, चेयरमैन दिलबाग सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी