जिला बने दो वर्ष से बीते पर सुविधाएं आज तक नहीं : मेजर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। प्राकृतिक आपदा से फसला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jan 2019 05:53 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jan 2019 05:53 PM (IST)
जिला बने दो वर्ष से बीते पर सुविधाएं आज तक नहीं : मेजर
जिला बने दो वर्ष से बीते पर सुविधाएं आज तक नहीं : मेजर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। प्राकृतिक आपदा से फसलों में नुकसान का सबसे अधिक मुआवजा भी कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में दिया था। किसानों को सस्ते खाद व बीज उपलब्ध करवाए गए तथा पर्याप्त बिजली व नहरी पानी दिया गया। बिना किसी शर्तो के किसानों के अनाज का एक-एक दाना खरीदा गया। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने काम किया है। आज किसान, मजदूर व व्यापारी वर्ग सरकार की गलत नीतियों के कारण खुद को ठगा महसूस कर रहा है। कभी ऑनलाइन के नाम पर तो कभी अन्य अनावश्यक शर्तों से किसान को परेशान किया जा रहा है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक मेजर नृपेंद्र सांगवान ने शनिवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कही। मेजर नृपेंद्र ने कहा कि सरकार ने दादरी को जिले का दर्जा देकर केवल खानापूर्ति की है। दो साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जिले के लिए विशेष पैकेज तक नहीं दिया गया है। आज तक पूरे सरकारी कार्यालय तक स्थापित नहीं किए गए हैं। लोगों को अपने सरकारी कामों के लिए भिवानी जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द दादरी में तमाम सरकारी कार्यकाल खोले तथा अधिकारियों को नियुक्त करें। चुनाव से पहले रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करते हुए उस समय नरेंद्र मोदी ने अनेक वायदे किए थे। उन वायदों प्रभावित होकर देशभर के पूर्व सैनिकों ने भाजपा को अपना समर्थन दिया तथा पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी। अब सरकार का कार्यकाल अंतिम दौर में है। लेकिन किसी भी वायदे को पूरा नहीं किया गया। वन रैंक, वन पेंशन ठीक से लागू नहीं किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि सैनिकों की रिटायरमेंट के बाद सिविल नौकरी सुनिश्चित की जाए तथा सैनिकों व पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए कालेजों व स्कूलों में दाखिले के लिए एक प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। दादरी शहर की सीवरेज व पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है।

chat bot
आपका साथी