दिल्ली के लिए बसें न चलने से दादरी बस डिपो को रोजाना हो रहा एक लाख का नुकसान

किसानों के खेती सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच किए ज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Dec 2020 08:16 PM (IST) Updated:Mon, 07 Dec 2020 08:16 PM (IST)
दिल्ली के लिए बसें न चलने से दादरी बस डिपो को रोजाना हो रहा एक लाख का नुकसान
दिल्ली के लिए बसें न चलने से दादरी बस डिपो को रोजाना हो रहा एक लाख का नुकसान

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : किसानों के खेती सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच किए जाने के कारण दादरी रोडवेज परिवहन विभाग प्रतिदिन चार लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली रूट की ओर जाने वाले यात्री लगातार परेशानी उठा रहे हैं। किसान आंदोलन के चलते 10 दिनों से दादरी से सीधी दिल्ली जाने वाली 12 बस सेवाएं प्रभावित है। सुबह पांच से लेकर देर शाम तक दादरी बस स्टैंड से दिल्ली की बस सर्विस है। प्रतिदिन दादरी बस स्टैंड से दो हजार यात्री दिल्ली के लिए आवागमन करते है। इस समय दिल्ली जाने के लिए लोगों को अपने वाहनों अथवा किराये के वाहनों से काम चलाना पड़ रहा है। जिसके चलते उन्हें काफी आर्थिक नुकसान वहन करना पड़ता है।

किसान आंदोलन शुरू होने से लेकर अब तक दादरी रोडवेज बस डिपो को रोजाना एक लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। कई यात्री लगातार बस स्टैंड के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि विभाग की तरफ से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा कि बसें कब चलेंगी। डिपो से विभिन्न रूटों पर चलती हैं 140 बसें

दादरी बस डिपो से 140 बसें बसें लंबे व छोटे रूटों के लिए चलती है। दो-तीन माह पहले तक जहां दादरी बस डिपो, बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा दिखाई देता था वहीं अब चहल पहल नजर आने लगी है। डिपो से सभी लोकल रूटों व कुछ नए छोटे रूटों पर बस सेवाएं शुरू हुई हैं लेकिन पिछले 10 दिनों से किसान आंदोलन के चलते दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। दिल्ली जाने वाले यात्री बस स्टैंड के पूछताछ काउंटर पर बस संचालक की जानकारी लेते नजर आते है लेकिन बसों का संचालन कब होगा इसकी उन्हें जानकारी नहीं मिल पाती। आंदोलन के बाद दिल्ली रूट बंद

हरियाणा परिवहन विभाग दादरी बस डिपो के महाप्रबंधक डीआर कुंडू ने बताया कि पिछले दस दिनों से किसान आंदोलन के चलते दिल्ली रूट की बस सेवा बंद कर दी गई है। दिल्ली के साथ लगते बहादुरगढ़ तक सभी बसें आ जा रही हैं। दिन 12 बसें दिल्ली रूट पर 24 चक्कर लगाती थी। हालात सामान्य होने और विभाग के उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद ही दिल्ली रूट पर बस सेवा बहाल हो सकेगी। उन्होंने कहा कि डिपो की सभी 140 बसें अपनें रूटों पर चल रही हैं। और कहीं भी बसों के आवागमन में कोई दिक्कत नहीं है।

chat bot
आपका साथी