जिले में बढ़े केस, 209 नए संक्रमित मिले

- आठ दिन में एक हजार से ज्यादा केस जिले में आए - जिले में 858 एक्टिव केस हुए जागरण संव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 11:43 PM (IST)
जिले में बढ़े केस, 209 नए संक्रमित मिले
जिले में बढ़े केस, 209 नए संक्रमित मिले

- आठ दिन में एक हजार से ज्यादा केस जिले में आए - जिले में 858 एक्टिव केस हुए

जागरण संवाददाता, भिवानी: जिले में कोरोना संक्रमित का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। आठ दिन के आंकड़ों को देखे तो एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। उसी प्रकार शुक्रवार को 209 नए संक्रमित मिले हैं। तेजी से बढ़ रहे केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियां बढ़ा दी है। बैठक लेने के साथ सुविधाओं को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। आंकड़ों नजर डाले तो जिले में शहरी क्षेत्र में अभी तक सबसे ज्यादा संक्रमित हैं।

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना संक्रमित केसों की पहचान के लिए तेजी से सैंपलिग की जा रही है। उसी कड़ी में शुक्रवार को 1500 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सैंपल लेने के साथ ही केस की संख्या भी बढ़ रही है। शुक्रवार को 209 केस आने के साथ ही यह अभी तक के सबसे ज्यादा केस है। 1568 केसों की रिपोर्ट का इंतजार

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तेजी से सैंपल लिए जा रहे है। अभी शुक्रवार को 1500 सैंपल लिए गए लेकिन पुराने मिलाकर 1568 सैंपल की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। जिस तेजी से मामले बढ़ रहे है। उसको देखते हुए इनकी रिपोर्ट आने पर संक्रमित की संख्या बढ़ सकती है। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 461 केस

शहरी क्षेत्र अभी तक 461 केस मिल चुके हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में 397 केस अभी एक्टिव केस हैं। संक्रमित के तेजी से मिलने के कारण चार माइक्रो कंटेंमेंट जोन बनाए जा चुके है। विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में इनकी संख्या को बढ़ाया जा सकता है। यह क्षेत्र है हाटा स्पाट

सेक्टर-13, विद्या नगर, कृष्णा कालोनी, दिनोद गेट, बैंक कालोनी, वैश्य कालेज, हनुमान गेट, बिचला बाजार, एमसी कालोनी आदि कालोनी में सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इनमें मिले अधिकतर संक्रमित को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसके अलावा विभाग की तरफ से 19 संक्रमित ही अस्पताल में भर्ती हैं।

chat bot
आपका साथी