आधा दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने पर सोगियान ढाणी को बनाया कंटेमेंट जोन

जिले में वीरवार को पांच व्यक्ति कोरोना की जंग जीत कर अपने घर पहुंचे। इसके साथ ही 13 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 06:54 AM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:54 AM (IST)
आधा दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने पर सोगियान ढाणी को बनाया कंटेमेंट जोन
आधा दर्जन से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने पर सोगियान ढाणी को बनाया कंटेमेंट जोन

जागरण संवाददाता, भिवानी : जिले में वीरवार को पांच व्यक्ति कोरोना की जंग जीत कर अपने घर पहुंचे। इसके साथ ही 13 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से शिव नगर कालोनी भिवानी, बोहरा अस्पताल, बैंक कालोनी भिवानी व नेहरू पार्क के सामने भिवानी से एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। अन्य क्षेत्रों से भी संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में कुल 819 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, जिसमें से 766 ठीक हो चुके है। अब जिले में कोरोना के 47 एक्टिव केस हैं। वीरवार को जिले से 500 के करीब सैंपल लिए गए।

जिले में वीरवार को 13 नए कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। इनमें से शिव नगर कालोनी से 38 वर्षीय वैश्य मॉडल स्कूल का अध्यापक व बोहरा अस्पताल से 50 वर्षीय डॉक्टर शामिल हैं। बैंक कालोनी से 47 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है जो कि अर्बन स्टेट हिसार में निजी गाड़ी चलाता है। यह पहले 12 जुलाई को भी कोरोना पॉजिटिव आ चुका है। अब फिर से संक्रमित हो गया है। नेहरू पार्क के सामने भिवानी से 12 वर्षीय लड़का कोरोना संक्रमित मिला है। यह प्रतिदिन नेहरू पार्क में खेलने जाता था। चिकित्सक भी आई चपेट में

56 वर्षीया महिला चिकित्सक जो कि अनाज मंडी भिवानी से हैं और गोलागढ़ में पोस्टेड हैं, भी कोरोना पॉजिटिव हैं। बोहरा अस्पताल से ही 21 वर्षीय एलएलबी की छात्रा कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। किरोड़ीमल मंदिर के सामने चाय बनाने वाला नेहरू पार्क कालोनी क्षेत्र निवासी 55 साल का एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। नेहरू पार्क सरोगियान ढाणी से आधा दर्जन मिले कोरोना संक्रमित

नेहरू पार्क के सामने रहने वाली 52 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिली है। यहीं रहने वाली 17 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। इसी क्षेत्र का 14 वर्षीय लड़का संक्रमित पाया गया है। नेहरू पार्क एरिया की ही एक दो साल की लड़की संक्रमित मिली है। नेहरू पार्क के सामने ढ़ाणी सयोगियान का ही एक अन्य व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। ग्रामीण एरिया में कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं लेकिन शहरी क्षेत्र में अभी भी खतरा बना हुआ है। अब शहर में ही मरीज मिल रहे हैं, इसलिए शहरी क्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है।

- डा. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन जिला भिवानी

chat bot
आपका साथी