कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को किए श्रद्धासुमन अर्पित

चीन द्वारा भारत के सैनिकों पर छल से हमला करके शहीद किए जाने पर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने भिवानी के शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 06:53 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 06:53 AM (IST)
कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को किए श्रद्धासुमन अर्पित
कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को किए श्रद्धासुमन अर्पित

जागरण संवाददाता, भिवानी: चीन द्वारा भारत के सैनिकों पर छल से हमला करके शहीद किए जाने पर शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने भिवानी के शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने 2 मिनट का मौन भी धारण किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में अपना सख्त रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन एक गद्दार देश है, जिसने छल करके ऐसा काम किया है। वही कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक कोआर्डिनेटर देवराज मेहता ने कहा कि चीन ने भारत के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा चीन के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है, लेकिन चीन हमेशा धोखा करता रहा है। अब फिर चीन ने भारत के साथ धोखा करके हमारे सैनिकों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मांग की है कि चीन के आयात पर पूर्ण पाबंदी लगा कर हमारे देश के सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है। इस मौके पर शीश राम मेचू, हरिसिंह सांगवान, शीशराम चेयरमैन, अमरसिंह हलवासिया, अशोक ढोला, रविन्द्र खरे, नवीन धमीजा, दरिया सिंह, डा. पवन भीम मुंजाल, अनिल कनोडिया, सरपंच जयपाल, सुभाष शर्मा, जीवन दास चावला, अशोक बाल्मीकि, दीपेश पराशर, गुलशन ग्रोवर, सूरज कुमार व धर्मवीर सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

chat bot
आपका साथी