समिति ने किसानों की समस्याओं को लेकर बनानई रणनीति

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : किसान जनहित समिति की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रदेश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 11:45 PM (IST)
समिति ने किसानों की समस्याओं को लेकर बनानई रणनीति
समिति ने किसानों की समस्याओं को लेकर बनानई रणनीति

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

किसान जनहित समिति की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष सुनील पहलवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी रणनीति बनाई गई।

सुनील पहलवान ने कहा कि वर्तमान में किसानों की दशा दयनीय है। भाजपा सरकार ने चाहे लोकसभा हो या विधानसभा चुनाव हर मंच पर वायदा किया था कि सत्ता में आते ही पहली कलम से किसानों की सभी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। उनकी आय को दोगुना कर दिया जाएगा। डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कर उनकी परेशानियां दूर की जाएंगी। लेकिन आज चार साल के करीब समय गुजर चुका है, समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। अब चुनाव समीप देख कर सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है। अब किसान वर्ग भाजपा की असलियत को पहचान चुका है। प्रदेश में बकाया मुआवजा वितरण, कर्जा मुक्ति के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार को कार्य समय रहते करना चाहिए। सुनील ने कहा कि यदि सरकार नहीं चेती तो जल्द ही जिला स्तरीय बड़ी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सुरेश प्रधान इमलोटा, प्रदेश सचिव बिजेंद्र ¨सह सहरावत, प्रदेश महासचिव कैलाश ढाणी फौगाट, दादरी हलका प्रधान राजपाल सांगवान, सुंदर रासीवास, मांगेराम निमली, रणधीर कुंगड, राजेंद्र धनखड़, शमशेर ¨सह खातीवास, प्यारे लाल लांबा, सुनील वाइस चेयरमैन कन्हेटी, कंवर ¨सह, बिल्लू बिलावल, कटार ¨सह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी