नप कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाताभिवानी अपनी मांगों के समर्थन में नगरपालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 12:38 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:30 AM (IST)
नप कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
नप कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता,भिवानी : अपनी मांगों के समर्थन में नगरपालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों ने नप कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होता है तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कर्मचारियों का नेतृत्व हरियाणा नगरपालिका संघ के प्रधान विजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मांगों के प्रति जरा भी गंभीर नहीं है। वे बार-बार प्रशासन को अवगत करवाते आए हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन ही मिला है। अबकी बार उन्हें मांगों का समाधान चाहिए न कि आश्वासन।

प्रधान विजय कुमार, सचिव शीतल बागड़ी, कोषाध्यक्ष सुनील बिडलान ने फरवरी व मार्च का वेतन कच्चे व पक्के कर्मचारियों को दिए जाने, 38 माह का पीएफ कर्मचारियों के खाते में डालने, पक्के कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लाट दिए जाने, कर्मचारियों के भत्ते दिए जाने, जो कर्मचारी 2018 में जून माह में रिटायर्ड हुए हैं उन कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान किये जाने, रिटायर्ड कर्मचारियों का पेंशन शेयर भेजने, कच्चे कर्मचारियों को 1150 वृद्धि का एरियल देने सहित अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेताया कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होती है वे लगातार ऐसे ही प्रदर्शन कर सरकार को चेताते रहेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरने के लिए भी बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर मोहन, प्रताप, किरण, पुष्पा, शांति, कृष्णा, बबली ऊषा, शांति सहित अनेक नगर परिषद कर्मचारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी