2जी स्पैक्ट्रम फैसले से भाजपा हुई बेनकाब : सुरेन्द्र

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र परमार ने कहा है कि 2जी स्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Dec 2017 03:00 AM (IST)
2जी स्पैक्ट्रम फैसले से भाजपा हुई बेनकाब : सुरेन्द्र
2जी स्पैक्ट्रम फैसले से भाजपा हुई बेनकाब : सुरेन्द्र

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र परमार ने कहा है कि 2जी स्पैक्ट्रम मामले में सीबीअई कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। फैसले से साफ हो गया है 2जी स्पैक्ट्रम मामले में कैट और भाजपा ने जनता को गुमराह करने का काम किया है। सुरेंद्र परमार ने शुक्रवार को यहां जारी अपने बयान में कहा 2जी स्पैक्ट्रम के नाम पर देश में दुष्प्रचार कर भाजपा व अन्य कुछ दलों ने केवल सियासी लाभ उठाया है। अब यह बात पूरी तरह सामने आ चुकी है। विशेषकर पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन ¨सह जैसे बेदाग व स्वच्छ छवि के व्यक्ति पर भाजपा द्वारा सवाल उठाना पूरी तरह गैरवाजिब दिखाई देता है। सुरेंद्र परमार ने कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। स्वयं सीबीआई की विशेष अदालत ने माना है पिछले सात वर्ष में 2जी स्पैक्ट्रम को लेकर एक भी पुख्ता सबूत पेश नहीं किया गया। न ही कोई व्यक्ति गवाही देने आया। इस मामले में भाजपा ने देश को गुमराह किया है। इस पार्टी को जनता से माफी मांगनी चाहिए। बिना आधार के इस मामले पर जिस तरह व्यापक स्तर पर दुष्प्रचार किया गया, अफवाहें फैलाई गई वह सब जनता के सामने आ चुका है। वास्तव में भाजपा की पूरी सियासत झूठ, अफवाहों व प्रोपेगेंडा पर आधारित है। गुजरात चुनाव के बाद भाजपा का आधार तेजी से खिसकता दिखाई देने लगा है। आम लोग इस पार्टी की नीति, नियत को समझते जा रहे हैं। भाजपा सत्ता में आने और बने रहने के लिए कांग्रेस पर बेबुनियाद आरोप लगाती रही है। झूठ की सियासत लंबे समय तक नहीं चल सकती है। सुरेंद्र परमार ने कहा कि भाजपा के विकास के दावे महज कागजी व तथ्यों के विपरित है।

chat bot
आपका साथी