जागरूकता : फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किया जागरूक, निकाली चेतना रैली

चरखी दादरी: किसानों को फसलों के अवशेष न जलाने तथा इनके उचित प्रबंधन क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 11:41 PM (IST)
जागरूकता : फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किया जागरूक, निकाली चेतना रैली
जागरूकता : फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किया जागरूक, निकाली चेतना रैली

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: किसानों को फसलों के अवशेष न जलाने तथा इनके उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा दादरी जिले के गांव मिसरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के सरकारी स्कूल के छात्र, छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। फेरी में करीब 100 विद्यार्थी शामिल थे।

स्कूल की प्राचार्या प्रेमलता ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी में विद्यार्थियों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर वेद प्रकाश लुहाच, डा. गुलाब ¨सह, योगिता बाली, डा. मोनू, शिक्षक रणबीर ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, सतीश कुमार, शिवकुमार, जितेंद्र कुमार इत्यादि भी शामिल थे। कृषि विभाग के विशेषज्ञों, शिक्षकों ने ग्रामीणों को पराली, फसलों के अवशेष न जलाने के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर डा. वेद प्रकाश लुहाच ने कहा कि वर्तमान में फसलों के अवशेष जलाने के गंभीर नतीजे सामने आ रहे है। न केवल पर्यावरण प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है बल्कि फसलों के लिए सहायक सूक्षम जीवाणु भी नष्ट हो रहे है। विशेषकर पूरे एनसीआर क्षेत्र में इसके दुष्परिणाम दिखाई दे रहे है। वातावरण में स्मॉग बढ़ने से दिन रात धुंध जैसा नजारा बना रहता है तथा आम लोग कई प्रकार की असाध्य बीमारियों की चपेट में आते जा रहे है। डा. लुहाच ने कहा कि फसलों के अवशेष प्रबंधन के कई तरीके है। इससे किसानों को न केवल आर्थिक लाभ मिल सकता है बल्कि आने वाली फसल को भी फायदा होना निश्चित है। पेंटिंग्स के माध्यम से दी पराली न जलाने का संदेश

फसलों के अवशेष प्रबंधन को लेकर गांव मिसरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्या प्रेमलता, प्राध्यापिका सुशीला, कांता इत्यादि स्टाफ सदस्यों के सहयोग से निबंध व पें¨टग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 50 छात्र, छात्राओं ने भाग लिया। डा. वेदप्रकाश लुहाच ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। छात्राओं ने अपनी पें¨टग्स के माध्यम से पराली न जलाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में पिंकी ने मारी बाजी

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर छात्र अजय, द्वितीय स्थान पर गौरव तथा तृतीय स्थान पर छात्रा प्रीति रही। पें¨टग प्रतियोगिता में ¨पकी प्रथम, प्रीति द्वितीय तथा मनीषा तृतीय स्थान पर रही। डा. वेदप्रकाश लुहाच ने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए विद्यालय की शिक्षिकाओं व प्राचार्या का आभार जताया। ¨झझर में भी कार्यक्रम आयोजित

फसलों के अवशेष प्रबंधन को लेकर जागरूकता के मकसद से गांव ¨झझर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ¨झझर के सरकारी स्कूल में निबंध, पें¨टस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम, निशा ने द्वितीय तथा प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पें¨टग प्रतियोगिता में ज्योति, पूजा, तन्नू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी