पशु चोर गिरोह सक्रिय, ऊण से आधा दर्जन पशु चोरी

बौंद कलां : क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक एक बार फिर से फैलने लगा है। पिछले

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 06:53 PM (IST)
पशु चोर गिरोह सक्रिय, ऊण से आधा दर्जन पशु चोरी
पशु चोर गिरोह सक्रिय, ऊण से आधा दर्जन पशु चोरी

संवाद सूत्र, बौंद कलां : क्षेत्र में पशु चोरों का आतंक एक बार फिर से फैलने लगा है। पिछले कुछ माह के अंतराल में दर्जनों पशु चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। लेकिन पुलिस इनमें से अधिकांश मामलों में पशु चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। कस्बे के समीपवर्ती गांव ऊण में बीती रात तीन अलग-अलग स्थानों से अज्ञात पशु चोर आधा दर्जन पशु चुरा ले गए। पीड़ित पशुपालकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव ऊण निवासी अनिल ने बताया कि उसने अपने प्लाट में भैंस व कटिया को पालता है। रविवार अल सुबह जब वह अपने प्लाट में पशुओं को चारा डालने गया तो वहां से उसकी भैंस व कटिया गायब थे। पीड़ित ने बताया कि उसके प्लाट के साथ लगते उसके भाई सतीश के प्लाट से भी अज्ञात चोर एक भैंस व कटिया को चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उन्हें पता चला कि गांव ऊण निवासी सुमेर के प्लाट से भी चोरों ने एक भैंस व कटिया को चुरा लिया।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर भी पशुओं की काफी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद घटना की शिकायत बौंद कलां पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एक ही रात में गांव से आधा दर्जन पशुओं की चोरी होने से गांव में भी भय का माहौल बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी