अभय चौटाला की रैली के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

संवाद सहयोगी बाढड़ा कस्बे के इनेलो कार्यालय में बुधवार को इनेलो पदाधिकारियों की बैठक ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:30 AM (IST)
अभय चौटाला की रैली के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर
अभय चौटाला की रैली के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : कस्बे के इनेलो कार्यालय में बुधवार को इनेलो पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के 23 अगस्त के आगमन पर होने वाली रैली में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपी गई। इनेलो बाढड़ा पार्टी कार्यालय में हलकाध्यक्ष महेंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय पंचगांव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की गठबंधन सरकार जनहितों पर खरा उतरने में पूर्णतया विफल साबित हो रही है। दस माह की सरकार में एक दर्जन से अधिक बड़े घोटाले व पांच हजार से अधिक शिक्षकों व दूसरे विभागों से युवाओं से नौकरी छीन ली है। भाजपा व जजपा केवल अपने फायदे के लिए सरकार चला रहे हैं। प्रदेश की जनता अब इनेलो को शासन देने का मन बना चुकी है। बैठक में अभय चौटाला के आगमन पर होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जोन प्रभारी एवं पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई। बैठक में पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, महिला जिला अध्यक्ष कांता श्योराण, राम अवतार बाढ़ड़ा, जिला प्रवक्ता संत कुमार श्यामकलां, पिकी कोच, सतबीर साहब जीतपुरा, अजमेर कोच, नरेश देवी, अनिल मकड़ानी, विरेन्द्र बडराई, दलबीर सरपंच, जगदीश चेयरमैन, विकास मिश्रा, पवन राणा, ताले राम झोझू, कालू घसौला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी