गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए रखे जाएंगे 21 हजार सकोरे

जागरण संवाददाता चरखी दादरी शहर में बढ़ती गर्मी के कारण पक्षियों के पीने के पानी क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 11:19 PM (IST)
गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए रखे जाएंगे 21 हजार सकोरे
गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए रखे जाएंगे 21 हजार सकोरे

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

शहर में बढ़ती गर्मी के कारण पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था के लिए सामाजिक सेवा से जुड़े संजय रामफल ने वन्य जीव प्राणियों के लिए एक अप्रैल से 30 जून तक 21000 हजार सकोरे लगाने का व्यापक अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय बाला वाला मंदिर में महंत सच्चानाथ ने सकोरे रखकर अभियान का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति इस भीषण गर्मी में अपने लिए पानी की व्यवस्था कर सकता है लेकिन बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मुश्किल होता है। ऐसे में पर्यावरण प्रेमियों को आगे आकर पक्षियों के लिए परिडे लगाने चाहिए, जिससे प्यास से मरते पक्षियों को जीवनदान मिलेगा वहीं पुण्य का लाभ भी होगा। जल की व्यवस्था करना सबसे बड़ा धर्म बताया गया है। प्यासे कंठ को तर करने के लिए प्याऊ तो कई लोग लगाते हैं, लेकिन मूक पक्षियों की कोई सुध नहीं लेता। खुशियों की दीवार के संचालक व सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल पिछले वर्ष की भांति इस साल भी इस दिशा में पहल की है। इससे गर्मी के दौरान हर साल हजारों पक्षी प्यास के कारण मर जाते हैं। अभियान में सहभागिता निभाते हुए वसीम खान ने कहा की हम अपनी छतों पर छाव में वन्य जीव प्राणियों के दाना पानी का प्रबंध करें। इससे बड़ा पुण्य और कोई नही हो सकता। संजय रामफल ने कहा की हम स्कूल, कालेज इत्यादि संपर्क करके बच्चों को भी जागरूक कर रहे ताकि वो भी इस मुहिम से जुड़कर वन्य जीव प्राणियों के लिए दाना-पानी का पुख्ता प्रबंध हो सके। इस अवसर पर वसीम खान, सुखविद्र स्वामी, रामनिवास इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी