अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी

जागरण संवाददाता,भिवानी : शुक्रवार को मौसम में फिर से बदलाव शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jul 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 22 Jul 2017 01:01 AM (IST)
अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी
अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी

जागरण संवाददाता,भिवानी : शुक्रवार को मौसम में फिर से बदलाव शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली थी। लेकिन बदलते मौसम को देखते हुए लग रहा है कि यह राहत लंबे समय तक नहीं टिकेगी। शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली। धूप खिलने के बाद तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम 2 व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। तापमान बढ़ोतरी के बाद गर्मी ने फिर से दस्तक देने शुरू कर दिए है। हालांकि तापमान बढ़ोतरी के बाद भी मौसम में बरसात का असर साफ देखने को मिला। दिनभर धूप खिली होने के बावजूद मौसम सुहाना बना रहा। बरसात के बाद किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश से बिजाई की गई फसलों में नई रौनक आ गई है। वहीं खाली पड़े खेतों में किसानों ने बिजाई शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर में हवा की गति 21 किलोमीटर प्रति घंटा तक आंकी गई। मौसम में ह्यूमिडिटी 47 फीसद तक मापी गई।

chat bot
आपका साथी