पति के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कराया

जागरण संवाददाता,भिवानी : गांव रोहनात निवासी एक महिला के साथ पति ने अमानवीय तरीके से यौन शोषण किया। म

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 01:01 AM (IST)
पति के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कराया
पति के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कराया

जागरण संवाददाता,भिवानी : गांव रोहनात निवासी एक महिला के साथ पति ने अमानवीय तरीके से यौन शोषण किया। महिला के सीक्रेट पार्ट के अंदर लकड़ी डाल दी। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा। बवानीखेड़ा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव हरसौला जिला कैथल निवासी 24 वर्षीय महिला ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि उसकी शादी गांव रोहनात निवासी अशोक के साथ हुई। शादी के बाद से ही उसका पति अमानवीय तरीके से यौन शोषण कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि 24 मार्च को उसके साथ अमानवीय तरीके से यौन शोषण किया गया। उसके सीक्रेट पार्ट के अंदर लकड़ी डाल दी। विरोध करने पर पिटाई की गई। महिला को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने घटना की शिकायत बवानीखेड़ा थाना पुलिस में की। एएसआइ मुन्नी देवी ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी