गो रक्षा के लिए आम वर्ग आगे आए: सांसद

जागरण संवाददाता,भिवानी: लोक सभा सांसद चौधरी धर्मबीर ¨सह ने गांव निमाडीवाली स्थित ऋषिकुल गौशाला में आ

By Edited By: Publish:Mon, 16 Jan 2017 07:46 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jan 2017 07:46 PM (IST)
गो रक्षा के लिए आम वर्ग आगे आए: सांसद
गो रक्षा के लिए आम वर्ग आगे आए: सांसद

जागरण संवाददाता,भिवानी: लोक सभा सांसद चौधरी धर्मबीर ¨सह ने गांव निमाडीवाली स्थित ऋषिकुल गौशाला में आयोजित वार्षिक उत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं,कलाकरो और गोभक्तों ने भाग लिया।

उत्सव में सांस्कृतिक व लोकगीत कार्यक्रम भी रखे गए जिसके माध्यम से

कलाकारों ने अपनी कला व लोकगीतों के माध्यम से हमारी प्राचीन संस्कृति पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों व युवाओं को संबोधित करते हुए सांसद धर्मबीर ¨सह ने कहा कि हमारा देश एक ऐसा देश जिसकी संस्कृति के समक्ष सब नतमस्तक हैं। हमारे देश में गाय माता भी हमारी संस्कृति का एक बड़ा भाग है, जिससे हम हमारी प्राचीन संस्कृति को सुरक्षित रख सकते हैं। कामधेनु हमारे देश की ही संस्कृति है। यहीं से संस्कार जन्म लेते हैं। जिस प्रकार हम अपनी मां को सम्मान देते हैं, उसी प्रकार हमें गो माता को भी सम्मान देना चाहिए।

सांसद धर्मबीर ¨सह ने कहा कि देश में जबसे भाजपा सरकार केंद्र और प्रदेश में बनी है तब से गायों और गोशालाओं का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देशी गाए का इंसान और पर्यावरण दोनों को लाभ है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हर घर में गाय का सम्मान हो। जब हर घर में गाय का सम्मान होगा तो गाय सड़कों पर नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने गो रक्षा के सशक्त कानून बनाया है।

कार्यक्रम में भजन उपदेशक रामनिवास आर्य तथा सुनीति ने गो रक्षा ,समाज में फैली अनेक पाखंडों पर आधारित प्रस्तुति दी। एमडी स्कूल के विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किये।

इस अवसर पर संचालक शेर¨सह ,स्कूल प्राचार्य,धीरेन्द्र जी खड्गटा आईएएस ,विशिष्ठ अतिथि अजय शर्मा , ओमबीर ¨सह, वैध स्वामी दयानंद गिरी महाराज, करतार ¨सह, उमेद ¨सह शर्मा, सेवानिवृत एचीसीएस अधिकारी इंद्र ¨सह आर्य,भूप¨सह आर्य, सतपाल आर्य, वेदपाल गिरदावर,प्रमुख समाज सेवी दलबीर ढांडा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी