महिला ने घरेलू कलह के चलते निगला जहरीला पदार्थ

जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव मोदकारी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेव

By Edited By: Publish:Sat, 27 Jun 2015 05:49 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2015 05:49 PM (IST)
महिला ने घरेलू कलह के चलते  निगला जहरीला पदार्थ

जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव मोदकारी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने से उस महिला की हालत बिगड़ गई। हालत को बिगड़ता देख उसके परिजन उसे सामान्य अस्पताल में ले आए, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। गांव मोदकारी निवासी 22 वर्षीय अनीता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण उसकी हालत खराब होने लगी। जिसके कारण उसके परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में ले आए। अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। मिली सूचना के अनुसार अब वह किसी निजी अस्पताल में अपना उपचार करवा रही हैं। पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस के अनुसार महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन घरेलू कलह के चलते किया है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई का पूरा पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी