बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, भिवानी : हिमालय के क्षेत्रों में हो रहे हिमपात के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त होता नजर

By Edited By: Publish:Sun, 21 Dec 2014 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 21 Dec 2014 06:15 PM (IST)
बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित, 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, भिवानी : हिमालय के क्षेत्रों में हो रहे हिमपात के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त होता नजर आ रहा है। रविवार को सूर्यदेव ने दोपहर 12 बजे के बाद दर्शन दिए और फिर लुकाछिपी का खेल खेला। इससे पूर्व शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री व अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोगों ने ठड से राहत पाने के लिए अलाव व हीटर और ब्लोर का सहारा लिया। लोगों के सड़े का मिजाज ठड और धुंध के कारण सुबह से ही बिगड़ता नजर आया। नौकरीपेशे वाले लोग भी छुट्टी के दिन ठड के कारण कहीं बाहर नहीं जा पाए। दिनभर बच्चों एवं महिलाओं ने भी घरों में दुबक कर रजाई और कंबल में टीवी देखकर ही आनंद उठाया। वहीं ठड के कारण मूंगफली और मिठाई लेने वालों की दुकान पर देर शाम को भीड़ नजर आई। वहीं कोहरे और धुंध के कारण बसें और ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से आई। सड़कों पर दुपहिया व चौपहिया वाहन रेग रेग कर अपना गंतव्य करते देखे गए। बता दें कि शनिवार को विभाग द्वारा न्यूनतम 5 व अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। भिवानी सुबह-सुबह कोहरे और धुध से लिपटी नजर आई। विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कोहरा और धुंध आगे आने वाले दिनों में लोगों को और सताएगा। सर्दी के कारण यातायात व्यवस्था की रफ्तार भी धीमी नजर आई। वहीं दादरी में न्यूनतम 5 डिग्री व अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वैज्ञानिक डॉ. रामनिवास के अनुसार रविवार अलसुबह से ही न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आती रही। तोशाम, लोहारू, बवानीखेड़ा व बहल सहित अन्य क्षेत्रों में भी भिवानी जैसा ही तापमान रहा। ठड से बचने के लिए लोगों ने अपने घरों अलाव जलाकर राहत ली। दोपहर बाद सुखी ठड वाली हवाओं ने लोगों को जमकर कंपाया। सूर्य देव के दर्शन देने के बाद भी लोगों को सर्दी का अहसास होता रहा। इससे पूर्व कोहरे की चादर से लिपटे शहर में बच्चे कापते हुए अपने-अपने टयूशन पहुंचे। दृश्यता ¨बदु कम होने के कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने वक्त दिन में भी लाइट आन रखनी पड़ी।

15 किलोमीटर की रफ्तार से चली सर्द हवा

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक क्षेत्र में हवा में 49 फीसद की आ‌र्द्रता रही। भिवानी में आसमान 57 प्रतिशत बादलों से घिरा नजर आया और दृश्यता 16 किलोमीटर तक रही। सुबह से ही 4 डिग्री सेल्सियस तक ओस बिंदु गिरी। सर्द हवा की रफ्तार भी 15 डिग्री सेल्सियस रही। साथ ही हवा में 1017.20 एमबी दबाव रहा।

ये रहा पिछले दिनो का तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

10 दिसंबर 24 9

11 दिसंबर 23 7

12 दिसंबर 24 9

13 दिसंबर 22 9

14 दिसंबर 20 8

15 दिसंबर 17 7

16 दिसंबर 19 6

17 दिसंबर 16 5

18 दिसंबर 21 6

19 दिसंबर 18 6

20 दिसंबर 15 5

21 दिसंबर 16 6

chat bot
आपका साथी