कोहरे ने बिगाड़ी सुपर फास्ट ट्रेन की चाल, साढ़े पांच घंटे आई लेट

जागरण संवाददाता, भिवानी : कानपुर और नई दिल्ली के बीच रात्रि कोहरे के कारण मंगलवार को गोरखधाम सुपर फा

By Edited By: Publish:Tue, 16 Dec 2014 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 16 Dec 2014 06:33 PM (IST)
कोहरे ने बिगाड़ी सुपर फास्ट ट्रेन की चाल, साढ़े पांच घंटे आई लेट

जागरण संवाददाता, भिवानी : कानपुर और नई दिल्ली के बीच रात्रि कोहरे के कारण मंगलवार को गोरखधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन भिवानी में साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची। ऐसे में दिल्ली से भिवानी आने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस कारण भिवानी से हिसार के लिए सुबह-सुबह जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकांश यात्रियों ने मंगलवार को भी अपनी टिकटें लौटाई। कुछेक यात्रियों ने तो उक्त ट्रेन की टिकट के जरिये पैसेंजर ट्रेन से अपना सफर किया। वहीं रेलवे स्टेशन पर कभी तीन घंटे तो कभी चार घंटे देरी से होने की घोषणाएं सुनती नजर आई। घोषणा के सुनते ही यात्रियों के होश उड़ गए और वे टिकट वापस करने लगे। कुछेक यात्री तो उन्हीं टिकटों के जरिये हिसार तक पैसेंजर ट्रेन में गए।

मंगलवार को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर हिसार को जाने वाली गोरखधाम ट्रेन दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर भिवानी स्टेशन से रवाना हुई। उक्त ट्रेन सुबह नई दिल्ली से भिवानी के लिए 6 बजकर 5 मिनट की बजाये 10 बजकर 53 मिनट पर चली। उक्त ट्रेन संख्या 12555 गोरखधाम सपुर फास्ट एक्सप्रेस पिछले काकफी दिनों से कानपुर और दिल्ली के बीच कोहरे के कारण लेट चल रही है।

सोमवार को भी आई थी अढ़ाई घंटे लेट

सोमवार की सुबह भी ट्रेन संख्या 12555 गोरखधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस 9 बजकर 5 मिनट पर हिसार को जाने वाली 11 बजकर 35 मिनट पर भिवानी स्टेशन से रवाना हुई थी।

chat bot
आपका साथी