जमीन विवाद में मा-बेटे पर हमला
जागरण संवाददाता, भिवानी : गाव सुई में जमीन विवाद को लेकर मा-बेटे पर परिवार के लोगों ने ही हमला कर घा
जागरण संवाददाता, भिवानी : गाव सुई में जमीन विवाद को लेकर मा-बेटे पर परिवार के लोगों ने ही हमला कर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
गाव सूई निवासी संजय शर्मा ने बताया कि उसका चाचा जयभगवान उनकी जमीन हड़पना चाहता है। इसे लेकर तनाव चल रहा है। इसी रजिश में उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे व उसकी मा केलादेवी पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने संजय के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।