विद्यार्थियों को बताया योग का महत्व

By Edited By: Publish:Wed, 23 Apr 2014 09:59 PM (IST) Updated:Wed, 23 Apr 2014 09:59 PM (IST)
विद्यार्थियों को बताया योग का महत्व

बहल : कक्षा तत्परता कार्यक्रम के तहत मिठ्ठी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को योगासन करवाए गए और योग के महत्व को बताया गया। योगाचार्य अशोक आर्य और अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी कविता आर्य व सुनीता ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसन करके दिखाए। अशोक आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग से शरीर निरोग व स्वस्थ रहता है। योग व प्राणायाम करने से शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ इससे मनुष्य का बौद्धिक विकास होता है। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने सभी को नियमित योग एवं प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य महेन्द्र सिंह सागवान ने अशोक आर्य को धन्यवाद देते हुए आगे भी इसी तरह मार्गदर्शन करने के लिए कहा। इस अवसर पर रमन कुमार, जगजीत सिंह सहित स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी