आसौदा में दो युवकों पर फायरिंग, एक की मौत

आसौदा गाव में शुक्रवार देर रात करीब 9.30 बजे गली में खड़े दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। उसे शहर के ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जाच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 07:00 AM (IST)
आसौदा में दो युवकों पर फायरिंग, एक की मौत
आसौदा में दो युवकों पर फायरिंग, एक की मौत

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : आसौदा गाव में शुक्रवार देर रात करीब 9.30 बजे गली में खड़े दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। उसे शहर के ब्रह्मशक्ति अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जाच कर रही है। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

बताया गया है कि आसौदा सिवान का रहने वाला रवींद्र उर्फ धोला पुत्र चाद अपने घर के पास ही गुलाब नाम के परिचित के साथ खड़ा था। इसी बीच हमलावर आए और दोनों पर फायरिंग कर दी। रवींद्र को कई गोलियां मारी गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहा पर रवीेंद्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी, एसएचओ और सीआइए प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि रवींद्र का कुछ साल पहले हत्या के मामले में नाम आया था। अब उस पर हमला किस रंजिश में हुआ, यह अभी साफ नहीं है। आसौदा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हमलावरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। उधर, शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे हुई इस घटना के बाद से गाव में दहशत का माहौल है। पुलिस तैनात है। खौफ में लेागों के होंठ सिले हुए हैं। चार बहनों पर था इकलौता भाई

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रवीेंद्र चार बहनों का इकलौता भाई था। रक्षाबंधन से महज तीन दिन पहले हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेकर केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होगा।

chat bot
आपका साथी