नवीन सौलधा ने कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर स्टीकर व छतों पर लगाए झंडे

नवीन सौलधा ने कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर स्टीकर व छतों पर लगाए झंडे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 12:03 AM (IST)
नवीन सौलधा ने कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर स्टीकर व छतों पर लगाए झंडे
नवीन सौलधा ने कार्यकर्ताओं के घरों के बाहर स्टीकर व छतों पर लगाए झंडे

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत है, जो भाजपा की असली ताकत है। विश्व के सबसे बडे लोकतांत्रिक राजनीतिक दल के तौर पर भाजपा की विचारधारा राष्ट्र प्रथम एवं समाज के अंतिम छोर पर अंतिम पंक्ति में मौजूद व्यक्ति का उत्थान है और इसके लिए हम सब को एकजुट होना चाहिए, तभी हम राष्ट्र को मजबूत बना पाएंगे। यह बात भाजपा किसान मोर्चा हरियाणा की युवा किसान समिति के प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा उर्फ बंटी ने शहर की नेहरू पार्क कालोनी, नई बस्ती, शक्ति नगर, आदर्श नगर आदि कालोनियों में अभियान चलाकर सौरभ, राहुल, कुनाल, तुषार, रोहित, बिटटू, सचिन पुनिया, अभिषेक, तनुज सहित अनेकों कार्यकताओं के घरों के बाहर मेरा परिवार भाजपा परिवार के स्टीकर व छतों पर भाजपा के झंडे लगाए। कार्यकर्ताओं के घरों पर स्टीकर व झंडे लगाने के दौरान प्रदेश संयोजक नवीन सौलधा ने कहा कि भाजपा के ताकत उसकी संगठनात्मक मजबूती है। नवीन सौलधा ने कहा कि आज हम लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं। इस मौके पर भाजपा नेता दिनेश शेखावत, पंकज गर्ग, बबीता दहिया, कमलेश बाल्याण, रेनू खैरपुर, आशा छिल्लर, जगवन्ती, रेखा, प्रमिला, मंजीत, निशा, सुरेश शौकीन, गीता, सरला, मोना, कमलजीत कौर, सुशीला, शकुंतला, बिल्लो, मोंटी, सुदेश, माया, बिमला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी