तेज हवा से स्मॉग हटा, पर सड़कों की धूल कर रही परेशान

?? ????? ?? ?? ??? ??? ??? ?? ???? ????-???? ?? ????? (??????) ?? ?? ??? ?? ??? ?? ?????? ?? ????? ??? ??? ??? ????? ?????? ?? ????? ??? ????? ??? ??? ???? ??? ?????? ?? ??? ???? ?????? ?? ???? ????? ??? ? ???? ?? ???-??? ???????? ?? ???? ?? ??? ?? ??? ??? ????? ????? ?? ???? ?? ????? ???? ???? ????? ?? ????? ??? ??? ?? ?????? ??? ???? ???? ???? ?? ??

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 04:39 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:22 AM (IST)
तेज हवा से स्मॉग हटा, पर सड़कों की धूल कर रही परेशान
तेज हवा से स्मॉग हटा, पर सड़कों की धूल कर रही परेशान

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ :

दो दिनों से चल रही तेज हवा के कारण धुएं-धुंध का गुबार (स्मॉग) तो हट गया है, मगर अब सड़कों के दोनों तरफ जमी धूल उड़कर सांसों और आंखों में पहुंच रही है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। सड़कों पर सफाई अच्छी तरह न होने और जगह-जगह लापरवाही के कारण ही ऐसा हो रहा है।

अक्सर धुआं और धुंध से मिलकर बनने वाला स्मॉग तो आंखों में जलन और सांसों में घुटन पैदा करता ही है, मगर सड़कों से उठने वाली धूल भी प्रदूषण को बढ़ा रही है। दो दिनों से 20 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा तेज हवा चल रही है। ऐसे में आसमान साफ है और धूप निकल रही है। इससे स्मॉग से काफी हद तक राहत मिली हुई है। मगर तेज हवा के कारण सड़कों से धूल के गुबार उठ रहे हैं। रविवार को दिन भर यह स्थिति बनी रही। ऐसे में सड़कों पर पैदल निकले लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। दिल्ली-रोहतक रोड पर दोनों तरफ महीन रेत जमा है। ऐसे में यहां के दुकानदार भी परेशान रहे। सड़कों से हवा के साथ उठने वाली धूल सीधे दुकानों में पहुंची। पैदल निकले लोगों के लिए धूल के गुबार के बीच से निकलना परेशानी भरा रहा। ऐसे में काफी युवतियां मास्क पहनकर जाती दिखी। अच्छी तरह नहीं हो रही सफाई :

दिल्ली रोहतक रोड के दुकानदारों का कहना है कि दोनों तरफ सड़क के साथ-साथ या तो कच्ची सतह है या फिर वहां पर महीन रेत तीन से चार इंच तक जमा है। इसकी सफाई नहीं हो रही। सिर्फ कचरे को इकट्ठा कर लिया जाता है। सड़कों पर अच्छी तरह सफाई हो तो धूल न उड़े। मगर इस तरफ प्रशासन का ध्यान नहीं है। दिन में अक्सर मिट्टी से भरे डंपर भी बिना ढ़के ही जाते नजर आते हैं। उससे भी धूल उड़ती है। दो दिनों में ऐसे कई डंपर नजर आए हैं। इन पर रोक नहीं लग रही।

chat bot
आपका साथी