महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की आस्था

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 25 Feb 2017 01:00 AM (IST)
महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की आस्था
महाशिवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की आस्था

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़ : क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। परंपरा निभाने के साथ लोगों ने भविष्य में सुख-समृद्धि की कामना भी की।

शुक्रवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। पुरुषों व महिला शिव भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मन्नत मांगी। वहीं शहर के कुछ शिव मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया था। ग्रामीण इलाकों में तो महिलाएं घनी सुबह ही शिवालयों में पहुची। शहर की नई बस्ती में स्थित रघुनाथ मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, झज्जार रोड पर स्थित देवी मंदिर, अनाज मंडी में स्थित सनातन धर्म मंदिर, किला मुहल्ला में स्थित दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, संत कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, नजफगढ़ रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, शनिधाम व बाला जी मंदिर सहित तमाम धार्मिक स्थलों पर भर भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह होते ही मंदिरों में भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारे देखी गई। कुछ मंदिरों में भंडारों का आयोजन भी किया गया। कई जगह विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आसमान पर रहे फलों के दाम :

इस पर्व को फल विक्रेताओं ने खूब कैश किया। पूर्व संध्या पर ही चुनिंदा फलों के दाम अत्यधिक बढ़ा दिए गए थे। जलाभिषेक व पूजा अर्चना के समय बेर की माग ज्यादा रहती है इसलिए यह फल 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिका। आम दिनों में इसका भाव 30-40 रुपये तक ही होता है। इसी तरह सेब व केला के दाम भी दुगुने रहे। व्रत धारियों ने इस पर्व पर अन्न को तिलाजलि लेकर फलाहार का ही सेवन किया। इसी कारण फलों की माग ज्यादा थी। इसी को भापकर विक्रेताओं ने भी खूब चादी कूटी।

chat bot
आपका साथी